फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Boulder fell on car on Badrinath highway, passenger injured

बदरीनाथ हाईवे पर कार पर गिरा बोल्डर, यात्री घायल

Mon, 18 Oct 2021 10:18 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 18 Oct 2021 10:18 PM IST
विज्ञापन
Boulder fell on car on Badrinath highway, passenger injured
ऋषिकेश-बदरीनाथ राजमार्ग पर नरकोटा में पहाड़ी से गिरे बोल्डर से क्षतिग्रस्त वाहन। - फोटो : RUDRAPRYAG
ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे पर नरकोटा के पास पहाड़ी से एक बोल्डर यात्रियों के वाहन के ऊपर जा गिरा। हादसे में एक यात्री को चोट आई है वहीं वाहन बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। यात्रियों को बमुश्किल सुरक्षित निकाला गया। घायल का जिला चिकित्सालय में उपचार किया जा रहा है।
विज्ञापन

सोमवार सुबह करीब 9 बजे यात्रियों की कार जा रही थी। पहाड़ी से पत्थर गिरते देख चालक कार को पीछे करने लगा। इसी दौरान पहाड़ी से एक बड़ा बोल्डर वाहन के ऊपर जा गिरा जिससे एक यात्री बुरी तरह से घायल हो गया। अन्य चार लोग सुरक्षित थे। घटना के बाद मौके पर मौजूद अन्य लोगों ने वाहन से सभी सवारियों को सुरक्षित निकाला। साथ ही वाहन को सड़क के नीचे की तरफ किनारे खड़ा कर दिया गया जिससे यातायात प्रभावित न हो। उधर, रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड हाईवे पर भी सोनप्रयाग के पास सड़क के ऊपरी तरफ खड़ी एक कार पर बोल्डर गिर गया। गनीमत यह रही कि वाहन में कोई सवार नहीं था। लगातार हो रही बारिश से बदरीनाथ व गौरीकुंड हाईवे पर जगह-जगह पत्थर गिरने से खतरा बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed