फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Boiled in Rudraprayag on Congress ticket distribution.

टिकट वितरण पर रुद्रप्रयाग में उबले कांग्रेसी

Mon, 23 Jan 2017 10:23 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, रुद्रप्रयाग
ब्यूरो/ अमर उजाला, रुद्रप्रयाग Updated Mon, 23 Jan 2017 10:23 PM IST
विज्ञापन

 ‘लक्ष्मी राणा वापस जाओ, हरीश रावत मुर्दाबाद, किशोर उपाध्याय मुर्दाबाद’..आदि नारों के बीच कांग्रेस की बैठक में कार्यकर्ताओं ने टिकट वितरण पर गहरा रोष जताया। उन्होंने हाईकमान पर पार्टी का विरोध करने वाली जिला पंचायत अध्यक्ष लक्ष्मी राणा को रुद्रप्रयाग और मुख्यमंत्री के करीबी मनोज रावत को रुद्रप्रयाग से प्रत्याशी बनाने का पुरजोर विरोध किया। कार्यकर्ताओं ने दोनों सीटों पर प्रत्याशियों का समर्थन नहीं करने का प्रस्ताव पारित करते हुए संयुक्त प्रत्याशी मैदान में उतारने का ऐलान किया।

विज्ञापन


सोमवार को पार्टी की जिला बैठक में जैसे ही रुद्रप्रयाग सीट से पार्टी प्रत्याशी व जिला पंचायत सदस्य लक्ष्मी राणा पहुंची तो, कार्यकर्ताओं ने उनके खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। कार्यकर्ताओं के आक्रोश को देखते हुए लक्ष्मी राणा ने कहा कि उन्होंने टिकट मांगा नहीं था बल्कि पार्टी ने स्वयं उन्हें टिकट दिया है। उन्होंने कभी भी कांग्रेस का विरोध नहीं किया। पिछले वर्ष मार्च से जिले की कई योजनाओं का बजट रोक दिए जाने पर ही उन्होंने मुख्यमंत्री से नाराजगी जताई थी।
विज्ञापन


जिलाध्यक्ष प्रदीप थपलियाल की अध्यक्षता में हुई बैठक में वक्ताओं ने कहा कि सीएम हरीश रावत और प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने रुद्रप्रयाग जिले में निष्ठावान कार्यकर्ताओं की अनदेखी की है। रुद्रप्रयाग सीट पर लक्ष्मी राणा को प्रत्याशी बनाया गया है, जबकि वह नौ माह पूर्व पार्टी से छह वर्ष के लिए निष्कासित की जा चुकी हैं। उन्होंने मंचों से सार्वजनिक रूप से पार्टी नेताओं का विरोध किया है, लिहाजा कार्यकर्ता उन्हें किसी भी स्थिति में पार्टी प्रत्याशी स्वीकार नहीं करेंगे। केदारनाथ प्रत्याशी को अनजान चेहरा बताते हुए कार्यकर्ताओं ने इसका भी विरोध किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यकर्ताओं ने संयुक्त रूप से दोनों प्रत्याशियों का समर्थन न करने का प्रस्ताव पारित किया। तय किया गया कि गया कि टिकट वितरण से नाराज भाजपाइयों से विचार-विमर्श कर दोनों सीटों पर संयुक्त प्रत्याशी मैदान में उतारा जाएगा। बैठक में लक्ष्मण रावत, गणेश सेमवाल, शैलेंद्र भारती, महावीर पंवार, राजेश थपलियाल, सुरेंद्र दत्त सकलानी, सुमंत तिवारी, हरीश सेमवाल आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed