फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   BKTC will operate the journey again after two years

दो वर्ष बाद फिर बीकेटीसी करेगी यात्रा का संचालन

Tue, 01 Mar 2022 07:10 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 01 Mar 2022 07:10 PM IST
विज्ञापन
BKTC will operate the journey again after two years
उत्तराखंड चारधाम देवस्थानम बोर्ड रद्द होने से दो वर्ष बाद श्रीबदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति एक बार फिर से यात्रा का संचालन करेगी। समिति ने अपने विश्राम गृह व धर्मशालाओं की मरम्मत व यात्री सुविधाओं को लेकर योजना तैयार कर दी है, जिस पर जल्द ही जरूरी कार्य शुरू कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन

वर्ष 2020 व 21 की यात्रा कोरोनाकाल के बीच देवस्थानम बोर्ड के अधीन संचालित की गई थी। चारों धामों में तीर्थपुरोहित समाज व हक-हकूकधारियों के आंदोलन के बाद सरकार को बोर्ड को रद्द कर पुन: बीकेटीसी केे अस्तित्व में लाना पड़ा, जिससे एक बार फिर श्रीबदरीनाथ व श्रीकेदारनाथ की यात्रा का संचालन समिति के अधीन होगा। जबकि गंगोत्री व यमुनोत्री की यात्रा का संचालन वहां की समिति करेगी। इस वर्ष भगवान केदारनाथ के कपाट 6 मई और बदरीनाथ के कपाट 8 मई को खुल रहे हैं। ऐसे में समिति के सामने दोनों धामों की यात्रा का सफल संचालन की चुनौती भी है। साथ ही धामों में यात्री सुविधाओं को दुरुस्त करना है। इसके लिए समिति ने अपनी धर्मशाला व विश्राम गृहों की मरम्मत और वहां यात्री सुविधाओं को दुरुस्त करेगी। देहरादून, ऋषिकेश, देवप्रयाग, श्रीनगर, रुद्रप्रयाग, गुप्तकाशी, जोशीमठ और बदरीनाथ में संचालित विश्राम गृह व धर्मशालाओं में एक पखवाड़े के भीतर मरम्मत, रंग-रोगन का कार्य शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने बताया कि दानी दाता श्रद्धालुओं के सहयोग से चारधाम यात्रा मार्ग पर अधीनस्थ विश्राम गृह व धर्मशालाओं को बेहतर बनाया जाएगा। नई सरकार गठन के बाद पहली प्राथमिकता यात्रा व्यवस्थाओं को दुरुस्त करना होगा। शासन-प्रशासन के साथ विचार-विमर्श कर यात्री व्यवस्थाएं बेहतर की जाएगी। उन्होंने बताया कि बेहतर यात्रा प्रबंधन के लिए यात्रा से जुड़े सभी विभागों व एजेंसियों के साथ जल्द बैठक आयोजित कार्ययोजना तैयार की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed