{"_id":"5891f7ef4f1c1b2f3de82c6a","slug":"bjp-will-soon-rudraprayag-executive-chairman","type":"story","status":"publish","title_hn":"रुद्रप्रयाग में भाजपा को जल्द मिलेगा कार्यकारी अध्यक्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रुद्रप्रयाग में भाजपा को जल्द मिलेगा कार्यकारी अध्यक्ष
ब्यूरो/ अमर उजाला, रुद्रप्रयाग
Updated Wed, 01 Feb 2017 08:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिलाध्यक्ष विहीन हो चुकी भाजपा को जल्द कार्यकारी अध्यक्ष मिल जाएगा। यह बात पार्टी के जिला प्रभारी राजेंद्र प्रसाद अंथवाल ने कही। यहां आयोजित प्रेसवार्ता में भाजपा जिला प्रभारी अंथवाल ने कहा कि डा. बोहरा (भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष) ने जिस तरीके से पार्टी छोड़ी है, उससे उन्हें व्यक्तिगत तौर पर काफी दुख हुआ। कहा कि अगर बोहरा नाराज थे तो संगठन को अवगत कराते, लेकिन उन्होंने बिना राय- मशविरा लिए यह कदम उठाया है।
विज्ञापन
कहा कि बोहरा ने डूबते हुए जहाज पर पैर रखा है, जो उन्हें डूबाने के सिवाय कुछ नहीं देगा। बताया कि पार्टी जिलाध्यक्ष के चुनाव तक कार्यकारी अध्यक्ष की तैनाती की जाएगी। कहा कि जो टिकट वितरण के बाद से कुछ नेता/कार्यकर्ता नाराज हो गए थे, उनमें से कई लोग मान गए हैं और वापस संगठन से जुड़ गए हैं, लेकिन जो अब भी बगावत पर अडिग हैं, उनके खिलाफ पार्टी नियमों के तहत कार्रवाई कर निष्कासन किया जाएगा।
विज्ञापन
बताया कि चुनाव प्रचार के लिए राष्ट्रीय नेताओं की सभाएं भी आयोजित की जा रही हैं। इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष विजय कप्रवाण, मंडल अध्यक्ष सुनील नौटियाल, देशराज डुडेजा, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष सुरेंद्र रावत मौजूद थे।
विज्ञापन