{"_id":"5dc44e598ebc3e5aef649d8c","slug":"bjp-s-amardai-devi-wins-in-rudraprayag-rudrapryag-news-drn325283831","type":"story","status":"publish","title_hn":"रुद्रप्रयाग में भाजपा की अमरदेई देवी जीतीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रुद्रप्रयाग में भाजपा की अमरदेई देवी जीतीं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला पंचायत अध्यक्ष सीट पर भाजपा और उपाध्यक्ष पद पर निर्दलीय ने जीत दर्ज की है। कांग्रेस को दोनों सीटों पर मायूसी हाथ लगी। जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर भाजपा की अमरदेई देवी विजयी रहीं। उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी ज्योति देवी को छह मतों से हराया। दोनों प्रत्याशियों को क्रमश: 12 और छह मत मिले। उपाध्यक्ष पद पर निर्दलीय सुमंत तिवारी विजयी ने कांग्रेस के नरेंद्र बिष्ट को 6 मतों से हराया। तिवारी को 12 और बिष्ट को 6 मत मिले।
विकास भवन में कड़ी सुरक्षा के बीच आबजर्वर अपर सचिव विनोद कुमार सुमन की मौजूदगी में जिला पंचायत अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के पद का चुनाव हुआ। जिला पंचायत के सभी निर्वाचित सदस्यों ने सुबह 10 बजे से अपराह्न तीन बजे तक वोट दिया। इसके बाद मतगणना शुरू हुई और लगभग आधा घंटे में दोनों पदों का परिणाम घोषित कर दिया गया। इस मौके पर आरओ/डीएम मंगेश घिल्डियाल, पुलिस अधीक्षक अजय सिंह, अपर जिलाधिकारी अरविंद पांडे, सीडीओ सरदार सिंह चौहान आदि मौजूद थे। चुनाव परिणाम के बाद भाजपा ने नगर में ढोल-नगाड़ों के साथ जुलूस निकाला।