{"_id":"6ae9e1f3647020018e0a31dd","slug":"bike-falls-into-a-gorge-youth-injured-rudraprayag-news-c-52-1-vkn1009-121980-2026-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rudraprayag News: बाइक खाई में गिरी, युवक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rudraprayag News: बाइक खाई में गिरी, युवक घायल
Tue, 03 Nov 2026 07:00 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
Updated Tue, 03 Nov 2026 07:00 PM IST
विज्ञापन
ऊखीमठ। भारत सेवा आश्रम के पास एक बाइक अनियंत्रित होकर सड़क से करीब 30 मीटर नीचे खाई में जा गिरी। दुर्घटना में बाइक सवार युवक घायल हो गया। सूचना मिलने पर डीडीआरएफ एवं स्थानीय पुलिस की संयुक्त टीम ने स्थानीय लोगों की मदद से रेस्क्यू अभियान चलाकर घायल युवक को खाई से बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सोमवार रात करीब 8:30 बजे हादसे की सूचना मिली। कोतवाली निरीक्षक मनोज नेगी पुलिस टीम के साथ घटनास्थल के लिए रवाना हुई। युवक की पहचान आशुतोष नेगी (26) पुत्र स्व. जीतपाल सिंह नेगी, निवासी ग्राम पठाली के रूप में हुई। बताया गया कि युवक ऊखीमठ बाजार से कुंड की ओर जा रहा था। डीडीआरएफ एवं पुलिस की संयुक्त टीम ने स्थानीय लोगों के सहयोग से घायल युवक को खाई से बाहर निकाला। इसके बाद उपचार के लिए सीएचसी ऊखीमठ लाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया। संवाद