{"_id":"57ffa6534f1c1b6e52290f1a","slug":"bhatt-said-the-bid-to-contest-from-rudraprayag","type":"story","status":"publish","title_hn":"भट्ट ने जताई रुद्रप्रयाग से चुनाव लड़ने की दावेदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भट्ट ने जताई रुद्रप्रयाग से चुनाव लड़ने की दावेदारी
ब्यूरो/अमर उजाला, रुद्रप्रयाग
Updated Thu, 13 Oct 2016 08:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड राज्य आंदोलन के फील्ड मार्शल व उक्रांद के पूर्व अध्यक्ष दिवाकर भट्ट विधानसभा चुनाव में रुद्रप्रयाग विधानसभा से चुनाव लड़ सकते हैं। भट्ट ने हालातों का जायजा लेने के लिए जखोली क्षेत्र में अपने शुभचिंतकों और मित्रों से संपर्क करना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
भाजपा सरकार में राजस्व मंत्री रहे उक्रांद के पूर्व अध्यक्ष भट्ट ने संकेत दिए हैं कि वे आगामी विधानसभा चुनाव लड़ेंगे। कहा कि जनभावनाओं व समर्थकों के बढ़ते दबाव को देखते हुए रुद्रप्रयाग विधानसभा से दावेदारी कर सकते हैं।
विज्ञापन
कहा कि प्रदेश के राजनीतिक हालात का खामियाजा भुगत रहे रुद्रप्रयाग जिले के प्रति सरकार की अनदेखी समझ से परे है। पूर्व कैबिनेट मंत्री ने प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि मुख्यमंत्री हरीश रावत ने प्रदेश के विकास के बजाय गढ़वाल और कुमाऊं में दूरी पैदा कर क्षेत्रवाद और माफियाराज को बढ़ावा देने का काम किया ह।
विज्ञापन