फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Belani bridge connecting Kedarnath and Kedar Ghati is damage

केदारनाथ व केदारघाटी को जोड़ने वाला बेलणी पुल जर्जर

Tue, 29 Jun 2021 10:21 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 29 Jun 2021 10:21 PM IST
विज्ञापन
Belani bridge connecting Kedarnath and Kedar Ghati is damage
केदारनाथ और केदारघाटी सहित तल्लानागपुर क्षेत्र को जिला मुख्यालय से जोड़ने वाला बेलणी मोटर पुल जर्जर हो चुका है। पुल कभी भी बड़ी अनहोनी का कारण बन सकता है।
विज्ञापन

रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड राष्ट्रीय राजमार्ग पर जिला मुख्यालय स्थित बेलणी में 60 के दशक में मंदाकिनी नदी पर मोटर पुल का निर्माण किया गया था। पुल के बनने से केदारनाथ धाम सहित केदारघाटी और अगस्त्यमुनि ब्लॉक का तल्लानागपुर क्षेत्र रुद्रप्रयाग से जुड़ गया। लेकिन लंबे समय से पुल की उचित मरम्मत नहीं होने से इसकी हालत नाजुक बनी हुई है। दोनों छोर पर पुल झुक गया है। वहीं, निचली तरफ लगे गार्डर जंक से खराब हो चुके हैं। इसे देखते हुए पुल से बड़े वाहनों को एक-एक कर गुजारने की व्यवस्था की गई है। इसके लिए दोनों तरफ ट्रैफिक पुलिस के जवान तैनात किए गए हैं। दूसरी तरफ रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड हाईवे पर बांसवाड़ा में बसुकेदार क्षेत्र को जोड़ने वाले मोटर पुल की स्थिति भी दयनीय है। वहीं, हाईवे पर सौड़ी, चंद्रापुरी और कुंड में भी मोटर पुलों की स्थिति बहुत अच्छी नहीं है। दूसरी तरफ अगस्त्यमुनि के भीरी में काकड़ागाड़ में पुलिया हादसों को न्यौता दे रही है। वहीं, राजमाता झूला पुल की स्थित भी दयनीय बनी है।
विज्ञापन

बांसवाड़ा पुल पर यातायात किया बंद
रुद्रप्रयाग। गौरीकुंड हाईवे पर बांसवाड़ा में मंदाकिनी नदी पर बसुकेदार क्षेत्र को जोड़ने वाला मोटर पुल जीर्णशीर्ण हो चुका है। जिलाधिकारी ने पुल पर वाहनों की आवाजाही पर प्रतिबंध लगाते हुए लोनिवि को 25 अगस्त तक मरम्मत के आदेश दिए हैं। पुल पर डामर उखड़ने के साथ ही गार्डर भी जर्जर हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed