फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   BDC at the meeting raised the issue of corruption in NREGA

बीडीसी बैठक में मनरेगा में भ्रष्टाचार का मुद्दा उठा

Mon, 18 Jan 2016 09:46 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला
ब्यूरो/अमर उजाला Updated Mon, 18 Jan 2016 09:46 PM IST
विज्ञापन
बीडीसी में पंचायत प्रतिनिधियों ने मनरेगा में भुगतान नहीं होने और प्रस्तावों पर कार्रवाई नहीं होने पर रोष जताया।
विज्ञापन


 सदस्यों ने विकासखंड में मनरेगा में भारी घोटाले की बात कहते हुए दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग भी की।


क्षेत्र पंचायत की बैठक की अध्यक्षता करते हुए ब्लाक प्रमुख जगमोहन सिंह रौथाण ने मनरेगा में भ्रष्टाचार के मामले में कोई ऐसी शिकायत है, तो उसे सदन में रखा जाए।

उन्होंने अधिकारियों से सदस्यों के प्रस्तावों को गंभीरता से लेते हुए समस्याएं पर समय पर हल करने को कहा। बीडीओ डीएस माहरा ने पिछली बैठक की कार्रवाई के बारे में बताया।
विज्ञापन


इस दौरान कुछ सदस्यों ने भविष्य में प्रस्तावों पर होने वाली कार्रवाई के बारे में उन्हें  एक-एक प्रति उपलब्ध कराने की मांग की।

 क्षेत्र पंचायत सदस्य भरत सिंह रावत, डा. योगंबर सिंह नेगी ने उठाए गए मुद्दों को सही ढंग से लिपिबद्ध करने और बीडीसी को दो दिन का करने का प्रस्ताव रखा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक में बतौर मुख्य अतिथि  विधायक शैलारानी रावत ने मनरेगा में आ रही कमियों को दूर करने की बात कही। सीडीओ सुनील कुमार ने अधिकारियों को सदस्यों के प्रस्तावों पर प्राथमिकता के साथ कार्रवाई के निर्देश दिए।

इस मौके पर ग्राम प्रधान सुरेंद्र बिष्ट ने खेड़ी-क्यार्की मोटर मार्ग और दुर्गाधार-बावई मोटर मार्ग की कटिंग, मलबे से दबे खेतों का का काश्तकारों को मुआवजा न मिलने का मामला उठाया।


बैठक में बिजली, पानी, शिक्षा, स्वास्थ्य, उरेडा, आपदा सहित कई मुद्दों पर चर्चा की गई। इस मौके पर ज्येष्ठ उप प्रमुख प्रवल सिंह, कनिष्ठ उप प्रमुख लक्ष्मी देवी सहित सभी सदस्य मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed