फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Barrage in danger from Singoli-Bhatwari hydroelectric project

सिंगोली-भटवाड़ी जल विद्युत परियोजना से बैराज को खतरा

Mon, 27 Sep 2021 07:11 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 27 Sep 2021 07:11 PM IST
विज्ञापन
Barrage in danger from Singoli-Bhatwari hydroelectric project
मंदाकिनी नदी पर निर्मित सिंगोली-भटवाड़ी जल विद्युत परियोजना के कुंड स्थित बैराज से रुद्रप्रयाग- - फोटो : RUDRAPRYAG
मंदाकिनी नदी पर निर्मित 99 मेगावाट की सिंगोली-भटवाड़ी जल विद्युत परियोजना के बैराज में जलभराव से रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड हाईवे भूकटाव की चपेट में आ गया है। कई स्थानों पर सड़क का निचला हिस्सा दरक रहा है। इससे हर समय दुर्घटना का खतरा बना रहता है। भैंसारी गांव के ग्रामीणों ने शासन, प्रशासन व एलएंडटी से मामले में त्वरित कार्रवाई की मांग की है। ऐसा न होने पर उग्र आंदोलन किया जाएगा। स्थानीय निवासी गुप्तकाशी व्यापार संघ के अध्यक्ष मदन सिंह रावत, भगवती प्रसाद जोशी, ग्राम प्रधान कल्पेश्वरी देवी आदि का कहना है कि पूर्व में कंपनी के विरुद्ध प्राथमिकी भी दर्ज कराई जा चुकी है। बावजूद इसके हालात जस के तस बने हुए हैं। उन्होंने परियोजना की कार्यदायी संस्था एलएंडटी सहित शासन, प्रशासन व भू-वैज्ञानिकों से क्षेत्र का निरीक्षण कर सुरक्षा इंतजाम की मांग की है। वहीं जिलाधिकारी मनुज गोयल का कहना है कि मामले की पूरी जानकारी लेकर यथाशीघ्र उचित कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed