{"_id":"b08a089b3138f8603e332b6d877e5799","slug":"bank-pay-scale-be-speedy-disposal-of-cases-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘प्रोन्नत वेतनमान प्रकरणों का शीघ्र निस्तारण हो’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘प्रोन्नत वेतनमान प्रकरणों का शीघ्र निस्तारण हो’
ब्यूरो/अमर उजाला, रुद्रप्रयाग
Updated Tue, 29 Dec 2015 09:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
समायोजित शिक्षक समिति ने बेसिक विद्यालयों से एलटी में समायोजित शिक्षकों के चयन एवं प्रोन्नत वेतनमान प्रकरणों के शीघ्र निस्तारण की मांग की है। इस संबंध में अपर शिक्षा निदेशक सहित सीईओ रुद्रप्रयाग को ज्ञापन भेजा गया है।
विज्ञापन
समिति के जिलाध्यक्ष एमएस रावत की अध्यक्षता में हुई बैठक में वक्ताओं का कहना था कि जनपद में बेसिक स्कूलों से एलटी में समायोजित शिक्षकों के चयन/प्रोन्नत वेतनमान के मामले वर्ष 2011 से लंबित चल रहे हैं। जबकि देहरादून व चमोली जनपद में इस तरह के अधिकांश मामले निस्तारित कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
रुद्रप्रयाग में जिला स्तर से लेकर मंडल स्तर तक विभागीय उच्च अधिकारियों के सम्मुख अपना पक्ष प्रस्तुत करने के बाद भी समायोजित शिक्षकों की सुध नहीं ली जा रही है।
विज्ञापन
कहा कि चयन/प्रान्नत वेतनमान की स्थिति स्पष्ट नहीं होने से जहां उन्हें आर्थिक नुकसान हो रहा है। वहीं वरीयता क्रम भी प्रभावित हो रहा है।
बैठक के उपरांत अपर शिक्षा निदेशक गढ़वाल मंडल और सीईओ रुद्रप्रयाग को ज्ञापन भेजा गया, जिसमें लंबित प्रकरणों का शीघ्र निस्तारण नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी गई है।
बैठक में बीबी भट्ट, विजयानंद सेमवाल, आरपी थपलियाल, विनोद खंडूडी, पदमा भट्ट, रोशन लाल शाह, गोपाल सिंह नेगी, हर्षवर्धन शुक्ला, शशिपाल सिंह रावत और एमएस रावत मौजूद थे।