{"_id":"6ac3a07484d72c6489080b9f","slug":"ban-imposed-on-35-horse-and-mule-operators-rudraprayag-news-c-52-1-vkn1009-121386-2026-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rudraprayag News: 35 घोड़ा-खच्चर संचालकों का चालान किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rudraprayag News: 35 घोड़ा-खच्चर संचालकों का चालान किया
Mon, 05 Oct 2026 06:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
Updated Mon, 05 Oct 2026 06:40 PM IST
विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। केदारनाथ पैदल मार्ग पर यात्री ढुलाई के नियमों का उल्लंघन करने वाले 35 घोड़ा-खच्चर संचालकों का पुलिस ने चालान किया। प्रति व्यक्ति से 500 रुपये जुर्माना वसूला गया।
यात्रा के दौरान घोड़ा-खच्चर संचालकों के लिए निर्धारित मानकों एवं नियमों के पालन कराने के लिए पुलिस ने पैदल मार्ग पर चेकिंग अभियान चलाया। पुलिस के अनुसार इस दौरान श्रद्धालुओं से घोड़ा-खच्चर संचालकों की अभद्रता की शिकायतें भी मिलीं। कुछ ऐसे संचालक जिनके पास यात्री ढुलाई का लाइसेंस नहीं था और केवल माल ढुलाई का लाइसेंस था वे बीच मार्ग से यात्रियों को अपने घोड़ा-खच्चरों पर बैठाकर ले जा रहे थे। पुलिस ने गौरीकुंड क्षेत्र में पांच, भीमबली क्षेत्र में आठ और लिंचोली क्षेत्र में 22 के खिलाफ चालानी कार्रवाई की। कुल 35 घोड़ा-खच्चर संचालकों को यात्री ढुलाई के लिए वैध लाइसेंस न होने व यात्रियों को ले जाते हुए पकड़ा गया। संवाद