फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Ayushi in painting, Prachi in story winner

चित्रकला में आयुषि, कहानी में प्राची अव्वल

Sun, 19 Dec 2021 07:15 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 19 Dec 2021 07:15 PM IST
विज्ञापन
Ayushi in painting, Prachi in story winner
केंद्र सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के नेहरू युवा केंद्र ने नदी उत्सव के तहत विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया। मौके पर स्कूली बच्चों ने चित्रकला, कहानी, क्विज में प्रतिभाग किया। साथ ही स्वच्छता को बढ़ावा देने के लिए श्रमदान कर सफाई भी की।
विज्ञापन

गुलाबराय मैदान में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि आदर्श इंटर कॉलेज रुद्रप्रयाग के प्रधानाचार्य नरेश जमलोकी ने किया। नेहरू युवा केंद्र के जिला युवा अधिकारी राहुल डबराल ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा नमामि गंगे समेत अन्य योजनाओं के माध्यम से नदी संरक्षण के लिए कार्य किया जा रहा है। मौके पर चित्रकला में आयुषि बर्त्वाल प्रथम, खुशी रावत द्वितीय व वैष्णवी तृतीय स्थान पर रही। कहानी में प्राची ने प्रथम, पायल ने द्वितीय व काजल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं क्विज में जीआईसी रुद्रप्रयाग प्रथम रहा। इस मौके पर एनएसएस प्रभारी एसपी पुरोहित, बीएस जेठूरी, दिव्या नौटियाल, अंजली रौथाण, आनंद पंवार, सुनीता सेमवाल, अभिलाषा पंवार, कविता जुगराण, सुमित नेगी, मंयक, राजेन्द्र, विजयपाल, निशा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed