फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Aware of physical hygiene and water conservation

शारीरिक स्वच्छता और जल संरक्षण के प्रति जागरूक किया

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 07 Sep 2019 12:30 AM IST
विज्ञापन
Aware of physical hygiene and water conservation
राकउप्रावि रुद्रपुर में अपराजिता के शपथ पत्रों के साथ छात्राएं। - फोटो : RUDRAPUR
रुद्रपुर। अमर उजाला के अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स के तहत मंगलवार को राजकीय कन्या उच्च प्राथमिक विद्यालय रुद्रपुर में छात्राओं को शारीरिक स्वच्छता के साथ ही जल संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया। इस दौरान 51 छात्राओं और शिक्षिकाओं ने अपराजिता के संकल्प पत्र भरे।
विज्ञापन

गांधी कॉलोनी स्थित राकउप्रावि रुद्रपुर में महिला रुद्रपुर राइजिंग फाउंडेशन के सहयोग से आयोजित अपराजिता कार्यक्रम में मोटीवेटर परमजीत कौर ने छात्राओं को जल संरक्षण और उसके महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि यदि हमने आज से ही जल संरक्षण के उचित प्रबंध नहीं किए तो भविष्य में इसका खामियाजा भुगतना पड़ सकता है। महिला रुद्रपुर राइजिंग फाउंडेशन की अध्यक्ष चंद्रकला राय ने छात्राओं को शारीरिक परिवर्तनों, शारीरिक स्वच्छता और माहवारी में बरती जाने वाली ऐहतियातों के बारे में बताया। छात्राओं को सेनेटरी नेपकिन भी वितरित की गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

छात्राओं को शारीरिक परिवर्तनों और शारीरिक स्वच्छता की जानकारी दी जानी बेहद जरूरी है। जल संरक्षण हमारे भविष्य की जरूरत है।
कमला जोशी, प्राध्यापिका, नीलू अरोरा, शिक्षिका (राकउप्रावि रुद्रपुर)
जल हमारे जीवन का आधार है। इसके लिए जल संरक्षण बेहद जरूरी है। छात्राओं को जल संरक्षण के प्रति जागरूक किया जाना भी उतना ही जरूरी है। - परमजीत कौर।
बच्चों को जागरूक करने के लिए इस तरह के कार्यक्रमों का आयोजन किया जाना बेहद जरूरी है। इससे छात्राएं अपने स्वास्थ्य और सामाजिक मुद्दों के प्रति जागरूक रहेंगी। - मीनाक्षी मिश्रा।

अपराजिता कार्यक्रम में शामिल होकर काफी कुछ सीखने को मिला। हमें जल संरक्षण के साथ ही अपने स्वास्थ्य के प्रति भी जागरूक रहना चाहिए। - डिंपल, निशा (छात्राएं)।
सभी छात्राओं को अपने स्वास्थ्य व शारीरिक स्वच्छता के प्रति जागरूक होना चाहिए। इसके लिए सभी महिलाओं का शिक्षित जाना बेहद जरूरी है। - निशा, छात्रा।
छात्राओं को जागरुक करने के लिए अमर उजाला द्वारा चलाया जा रहा अपराजिता कार्यक्रम बेहद सराहनीय है। यह समाज के हित में है। - कहकशां, रूबी (छात्राएं)।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed