फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Avtar Singh came down from the tower after six and a half hours

सवा छह घंटे बाद टावर से नीचे उतरा अवतार सिंह

Thu, 23 Jun 2022 09:06 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jun 2022 09:06 PM IST
विज्ञापन
Avtar Singh came down from the tower after six and a half hours
केदारनाथ यात्रा में घोड़ा-खच्चरों की गद्दी (काठी के ऊपर बिछाने के लिए) के भुगतान को लेकर जिला चिकित्सालय के समीप मोबाइल टॉवर पर चढ़े व्यक्ति को छह घंटे बाद देर रात्रि 12:30 बजे उतारा गया। पुलिस ने मामले में व्यक्ति के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की बात कही है।
विज्ञापन

पुलिस व प्रशासन के अधिकारियों/कर्मचारियों की मौजूदगी में बीते बुधवार शाम 6:15 से रात 12 बजे तक मौके पर रहकर टावर पर चढ़े तुलंगा गांव निवासी अवतार सिंह नेगी से निरंतर संपर्क किया गया। इसके बाद देर रात 12:30 वह टावर से नीचे उतरा। कहना है कि केदारनाथ यात्रा में जिला पंचायत, विकास विभाग और प्रशासन ने उसे घोड़ा-खच्चरों की काठी के लिए गद्दी बनाने की जिम्मेदारी दी थी, लेकिन 8060 गद्दी बनाने के बाद काम को रोक दिया गया और एक रुपये भुगतान भी नहीं किया गया। गद्दी बनाने में उसके लाखों रुपये खर्च हो चुके हैं।
विज्ञापन

इधर, पुलिस उपाधीक्षक प्रबोध कुमार घिल्डियाल ने बताया कि मांग पूर्ति के लिए इस तरह से जान जोखिम में डालकर टावर पर चढ़ना उचित नहीं है। संबंधित व्यक्ति के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। दूसरी तरफ, जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि भुगतान की प्रक्रिया चल रही है। एक सप्ताह के भीतर जरूरी औपचारिकताएं पूरी कर भुगतान कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed