फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Avalanche occurred in the upper part of Chorabari Glacier

Rudraprayag News: रुद्रप्रयाग के चोराबाड़ी ग्लेशियर के ऊपरी हिस्से में हुआ हिमस्खलन

Thu, 04 Sep 2025 10:17 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग Updated Thu, 04 Sep 2025 10:17 PM IST
विज्ञापन
Avalanche occurred in the upper part of Chorabari Glacier
रुद्रप्रयाग। चोराबाड़ी ग्लेशियर के ऊपरी क्षेत्र में हिमस्खलन हुआ। इस दौरान बर्फ का गुबार करीब पांच मिनट तक हिमालय क्षेत्र में उड़ता रहा। हालांकि इस घटना से केदारनाथ को कोई नुकसान नहीं हुआ है। बीते दो वर्षों में हिमालय क्षेत्र में हिमस्खलन की कई घटनाएं हो चुकी हैं।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को दोपहर बाद 2 बजकर 30 मिनट पर केदारनाथ से छह किमी पीछे चोराबाड़ी ग्लेशियर के ऊपरी क्षेत्र में हिमस्खलन हुआ। ग्लेशियर में नई बर्फ जमा होने से पुरानी बर्फ का बड़ा हिस्सा टूटकर गहरी खाई में समा गया। इस दौरान बर्फ का गुबार करीब पांच मिनट तक हिमालय क्षेत्र में उड़ता रहा। केदारनाथ में मौजूद लोगों ने इस घटना को मोबाइल में कैद किया।
विज्ञापन

इधर जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया कि चोराबाड़ी ग्लेशियर से बर्फ का हिस्सा टूटकर गहरी खाई में गिरा है। चोराबाड़ी और कंपेनियन ग्लेशियर में हिमस्खलन की घटनाएं सामान्य बात है। पिछले कई दिनों से निचले इलाकों में बारिश और हिमालय क्षेत्र में बर्फबारी के कारण यह घटना हुई है। ग्लेशियर में पुरानी बर्फ के ऊपर नई बर्फ जमा होने से इस तरह की घटनाएं होती रहती हैं। उन्होंने केदारनाथ धाम में मौजूद सेक्टर मजिस्ट्रेट के हवाले से बताया कि सुबह के समय केदारनाथ में बारिश हुई थी। इस दौरान ऊपरी हिमालय क्षेत्र में बर्फबारी भी हुई थी। दोपहर बाद जिले में मौसम सामान्य रहा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed