फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Autolifter Gang Busted

दो अंतरराज्जीय आटोलिफ्टर गिरफ्तार, सात बाइकें बरामद

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 24 Sep 2020 12:42 AM IST
विज्ञापन
Autolifter Gang Busted
रुद्रपुर में चोरी की बाइकों के साथ पकड़े गए आरोपी। - फोटो : RUDRAPUR
रद्रपुर। पुलिस ने अंतरराज्जीय दो आटोलिफ्टरों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से चोरी की सात बाइकें बरामद हुई हैं। एसपी सिटी ने बाइक चोरों को पकड़ने वाली टीम को डेढ़ हजार रुपये का इनाम देने की घोषणा की है।
विज्ञापन

बुधवार को एसपी सिटी देवेंद्र पींचा ने बताया कि मंगलवार की रात रम्पुरा पुलिस चौकी इंचार्ज केजी मठपाल ने टीम के साथ घेराबंदी कर दो संदिग्ध युवकों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उन्होंने अपना नाम राहुल कोली उर्फ कान्छा और सलकज उर्फ चूहा निवासी वार्ड नंबर 22 रम्पुरा बताया। इनकी निशानदेही पर पुलिस ने रुद्रपुर और बहेड़ी से चोरी की गई सात बाइकें फाजलपुर महरौला में झाड़ियों से बरामद की। दोनों आरोपी पूर्व में भी बाइक चोरी के मामलों में जेल जा चुके हैं। बाइक चोरी करने के बाद आरोपी उनकी नंबर प्लेट उतारकर बेच दिया करते थे। गैंग बनाकर घटना को अंजाम देते थे। टीम में सीओ अमित कुमार, कोतवाल एनएन पंत, एसएसआई कुलदीप अधिकारी, आसिफ हुसैन, पंकज कुमार, महेंद्र कुमार, विमल कुमार, शंकर आर्या थे।
विज्ञापन

नाबालिग होने का फायदा उठाता रहा कान्छा
रुद्रपुर। बाइक चोरी का मुख्य सरगना राहुल कोली उर्फ कान्छा नाबालिग होने का फायदा उठाता रहा। 16 साल की उम्र से ही उसने गैंग बनाकर बाइक चोरी करना शुरू कर दिया था। बाइक चोरी में छह बार पकड़े जाने पर वह नाबालिग होने पर छूट जाता था। कान्छा के साथ ही चूहा भी तीन बार बाइक चोरी व एक बार अन्य मामले में जेल जा चुका है। बाइक चोरी के दौरान दोनों आरोपी मास्टर की का प्रयोग करते थे और स्पलेंडर बाइक ही चुराते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों आरोपियों पर लगेगा गैंगस्टर
रुद्रपुर। सीओ अमित कुमार ने बताया कि दोनों बदमाशों पर गैंगस्टर लगाने की तैयारी की जा रही है। उन्होंने बताया कि दोनों आरोपियों पर रुद्रपुर कोतवाली और ट्रांजिट कैंप थाने में छह केस दर्ज हैं। चोरी की गई सात बाइकों में चार मुकदमे रुद्रपुर कोतवाली व एक मुकदमा बहेड़ी थाने में दर्ज है। दो अन्य बाइकों के मुकदमों की जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed