{"_id":"67d8207bb57c0c155c078b71","slug":"asphalting-of-chopra-dungri-chapad-road-started-rudraprayag-news-c-52-1-sdrn1032-111635-2025-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rudraprayag News: चोपड़ा-डुंगरी-चापड़ मार्ग का डामरीकरण शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rudraprayag News: चोपड़ा-डुंगरी-चापड़ मार्ग का डामरीकरण शुरू
Mon, 17 Mar 2025 06:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
Updated Mon, 17 Mar 2025 06:45 PM IST
विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। विधायक भरत सिंह चौधरी ने चोपड़ा-डुंगरी-चापड़ मार्ग के डामरीकरण कार्य का भूमि पूजन किया। तीन किमी लंबे इस मार्ग का डामरीकरण 2़ 43 करोड़ की लागत से होगा।
विधायक चौधरी ने कहा कि लंबे समय से मार्ग के सुधारीकरण की मांग की जा रही थी। राज्य योजना के तहत मार्ग के डामरीकरण के लिए धनराशि स्वीकृत की गई है। उन्होंने कहा कि तल्लानागपुर क्षेत्र की पेयजल समस्या के निस्तारण के लिए भी 45 करोड़ रुपये की लागत से तल्लानागपुर लिफ्ट पेयजल योजना फेज-2 का कार्य गतिमान है। क्षेत्र के कोठगी में नर्सिंग कॉलेज का निर्माण कार्य अंतिम चरण में पहुंच चुका है। साथ ही चोपड़ा-रुद्रप्रयाग 13 किमी लंबे मार्ग का भी वन टाइम मेंटेनेंस के तहत 3.22 करोड़ से सुधारीकरण किया जाएगा। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष भारत भूषण भट्ट, सविता भंडारी, सुमन बुटोला, पूर्व मंडल अध्यक्ष घनश्याम पुरोहित, सुभाष पुरोहित, रितेश पांडे, महिला मंगल दल अध्यक्ष पवित्रा देवी आदि मौजूद थे। संवाद