फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Ask for money by creating fake Facebook ID of senior officer

वरिष्ठ अधिकारी की फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर मांगे रुपये

Fri, 23 Apr 2021 09:58 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 23 Apr 2021 09:58 PM IST
विज्ञापन
Ask for money by creating fake Facebook ID of senior officer
शिक्षा विभाग के मंडल स्तरीय वरिष्ठ अधिकारी की फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर सोशल मीडिया के जरिए लोगों से रुपये मांगने का मामला सामने आया है। अगस्त्यमुनि के एक व्यक्ति ने बताया कि उनके फेसबुक मैसेंजर एकाउंट पर बुधवार को एक मैसेज आया, जिसमें उनसे 15 हजार रुपये मांगे गए। बताया कि जिस आईडी से मैसेंज आ रहे थे, वह शिक्षा विभाग के वरिष्ठ अधिकारी की थी। बताया उसने एक मोबाइल नंबर भेजा और गूगल पे से रुपये मांगे और शाम 5 बजे तक रुपये वापस करने की बात भी कही। अगले दिन भी फर्जी आईडी से कई बार रुपये मांगने के संदेश आते रहे। यहां तक कि आखिर में उसे दो-ढाई हजार रुपये ही गूगल पे करने को कहा। इधर, सीओ जीएल कोहली ने बताया कि ठग फेसबुक, व्हाट्सएप के जरिए फर्जी आईडी बनाकर ठगी का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने लोगों से ऑनलाइन व सोशल मीडिया के जरिए आधार कार्ड, पेन कार्ड, एटीएम कार्ड सहित किसी भी प्रकार की जानकारी साझा न करने की अपील की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed