फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Ashes of late Diwakar Bhatt reach Rudraprayag

Rudraprayag News: दिवंगत दिवाकर भट्ट की अस्थि कलश यात्रा पहुंची रुद्रप्रयाग

Tue, 02 Dec 2025 04:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग Updated Tue, 02 Dec 2025 04:54 PM IST
विज्ञापन
Ashes of late Diwakar Bhatt reach Rudraprayag
मुख्य बाजार तक निकाली पदयात्रा में उमड़ा भावनाओं का सैलाब
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रुद्रप्रयाग। उत्तराखंड राज्य आंदोलन के प्रखर नेता व दिवंगत फील्ड मार्शल दिवाकर भट्ट की अस्थि कलश यात्रा मंगलवार को रुद्रप्रयाग पहुंची। गुलाबराय से मुख्य बाजार तक निकाली गई पदयात्रा में बड़ी संख्या में उक्रांद कार्यकर्ता, स्थानीय लोग और समर्थक शामिल हुए। यात्रा के दौरान जन समूह ने भावुक मन से “दिवाकर भट्ट अमर रहे” के नारे लगाए और उनके संघर्षों को याद कर अस्थि कलश पर पुष्प अर्पित किया।

यूकेडी के केंद्रीय अध्यक्ष सुरेंद्र कुकरेती ने बताया कि यह यात्रा गढ़वाल और कुमाऊं मंडलों में लगातार जारी है। दोनों यात्राएं 6 नवंबर को हरिद्वार पहुंचेंगी जहां दिवाकर भट्ट की तेरहवीं पर यह यात्रा संपन्न होगी। उन्होंने कहा कि दिवाकर भट्ट हमेशा जनता के बीच रहने और राज्य के हित में संघर्ष करने की प्रेरणा देते थे। वहीं उक्रांद युवा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष आशीष नेगी ने कहा कि दिवाकर भट्ट के सपने अभी अधूरे हैं। नई पीढ़ी को उनके जीवन, संघर्ष और विचारों को समझना चाहिए। इस दौरान उक्रांद के कैप्टन राकेश ध्यानी, सैनिक प्रकोष्ठ अध्यक्ष, पंकज ब्यास, राजेंद्र बिष्ट, अर्जुन नेगी (जिला अध्यक्ष, पौड़ी), उक्रांद जिला अध्यक्ष सूरत सिंह, पूर्व जिला अध्यक्ष बलबीर चौधरी, देवेंद्र चमोली सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed