{"_id":"cde6aa361c85238bd2fbdcc3a679f52b","slug":"as-the-disaster-relief-drill-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":" आपदा राहत के तौर पर किया मॉक ड्रिल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आपदा राहत के तौर पर किया मॉक ड्रिल
अमर उजाला रुद्रपयाग
Updated Fri, 27 Nov 2015 06:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शुक्रवार को प्रात: 11.30 बजे मुख्य बाजार में अचानक तेज साइरन की आवाज के साथ ही 108 एंबुलेंस का हार्न बजने लगा।
आपदा प्रबंधन विभाग, पुलिस, स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन के वाहन बाजार से गुजरते हुए ऋषिकेश-बदरीनाथ राजमार्ग पर दौड़ते हुए जीआईसी पहुंचे। यहां पर निर्माणाधीन भवन में आपदा राहत के तहत मॉक ड्रिल किया गया। बताया गया कि अगर कोई स्कूल भवन ध्वस्त हो जाए तो प्रभावितों की ऐसे सुरक्षा व बचाव किया जाए।
अभ्यास में यह भी ध्यान रखा गया कि इस प्रकार की सूचना पर आपदा प्रबंधन से जुड़े विभाग किस तत्परता के साथ मौके पर पहुंचकर मदद का प्रयास करते हैं। दूसरी तरफ मॉक ड्रिल के कारण बाजार में अफवाहें गर्म रहीं। सड़क हादसे से लेकर स्कूल भवन गिरने की सूचना को पुख्ता करने के लिए लोग समाचार पत्रों के कार्यालय से लेकर परिचितों को फोन करते नजर आए।
एसडीएम सीएस चौहान ने बताया कि आपदा प्रबंधन के तहत राहत-बचाव को लेकर मॉक ड्रिल किया गया था। इस अभ्यास में सेवन डेस्क से जुड़े विभागों के अलावा स्कूली छात्र-छात्राओं ने भी प्रतिभाग किया। इस मौके पर सीडीओ सुनील कुमार भी मौजूद थे।