फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Annakoot fair begins in Kedarnath, Vishwanath temple

केदारनाथ, विश्वनाथ मंदिर में अन्नकूट मेला शुरू

Sat, 21 Aug 2021 06:56 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 21 Aug 2021 06:56 PM IST
विज्ञापन
Annakoot fair begins in Kedarnath, Vishwanath temple
रक्षाबंधन की पूर्व संध्या पर श्रीकेदारनाथ धाम, विश्वनाथ मंदिर और भोलेश्वर मंदिर किमाणा में अन्नकूट मेला शुरू हो गया है। यहां आराध्य के स्वयंभू लिंग का पके अनाज से शृंगार कर पूजा-अर्चना की गई है। मंदिर के कपाट रातभर खुले रखे जाएंगे। रविवार सुबह मंदिरों में शृंगार उतारकर गर्भगृह की साफ-सफाई कर पूजा की जाएगी।
विज्ञापन

शनिवार को केदारनाथ में मुख्य पुजारी बागेश लिंग ने बाबा केदार की पूजा-अर्चना के बाद स्वयंभू लिंग का चावल, कौंणी और झंगोरा से शृंगार कर ढका। मंदिर में चारों पहर आराध्य की विशेष पूजा-अर्चना की जाएगी। इस दौरान देवस्थानम बोर्ड के कर्मचारियों व तीर्थपुरोहितों की ओर से कीर्तन-भजन का आयोजन भी किया जा रहा है। इधर, विश्वनाथ मंदिर गुप्तकाशी में भी भतूज मेला सादगी से मनाया जा रहा है। ऊखीमठ के किमाणा गांव के भोलेश्वर मंदिर में अन्नकूट (भतूज) मेले के तहत स्वयंभू लिंग का भव्य शृंगार किया जा रहा है। इस मौके पर पेंज, बंजपाणी, डंगवाड़ी, भटवाड़ी, पठाली, किमाणा और डुंगर-सेमला के ग्रामीणों ने सामूहिक भोग भी तैयार किया। देवस्थानम बोर्ड के मीडिया प्रभारी डा. हरीश चंद्र गौड़ ने बताया कि कोरोना संक्रमण के कारण इस वर्ष भी भतूज मेला सादगी से मनाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed