{"_id":"a2193db66a7fbcb6fa20329ce384efb7","slug":"anm-is-not-sustainable-in-the-coming-vaccination-issues-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्थायी एएनएम नहीं होने से टीकाकरण में आ रही दिक्कत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्थायी एएनएम नहीं होने से टीकाकरण में आ रही दिक्कत
ब्यूरो/अमर उजाला
Updated Mon, 18 Jan 2016 09:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जखोली ब्लाक के स्यूर बांगर क्षेत्र में स्थायी एएनएम हीं होने से ग्रामीणों को परेशानी उठानी पड़ रही है।
स्थिति यह है कि गर्भवती महिलाओं व नवजात शिशुओं को समय पर टीके भी नहीं लग पा रहे हैं। ग्रामीणों ने सीएमओ को ज्ञापन सौंपकर क्षेत्र में स्थायी एएनएम की तैनाती की मांग की है।
भुनालगांव के युवा मंगल दल अध्यक्ष योगंबर सिंह बैरवाण ने बताया कि न्याय पंचायत स्यूर के अंतर्गत स्यूर, भुनालगांव, बक्सीर, डांगी, खौड़, उच्छोला आदि गांवों के लिए स्वास्थ्य विभाग ने एक अस्थायी एएनएम की तैनाती की है।
उन्होंने बताया कि स्थायी एएनएम नहीं होने से सबसे अधिक परेशानी गर्भवती महिलाओं व नवजात शिशुओं को उठानी पड़ रही है। अस्थायी एएनएम गर्भवती महिलाओं व नवजात शिशुओं को समय पर टीके नहीं लगा पा रही हैं।
विज्ञापन
उन्होंने चेतावनी दी कि शीघ्र क्षेत्र में स्थायी एएनएम की तैनाती नहीं हुई तो ग्रामीण आंदोलन करेंगे। इधर, मुख्य चिकित्साधिकारी डा. आरपी बडोनी ने बताया कि समस्या के समाधान के लिए कार्रवाई की जाएगी।