फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Anger over not being promoted even after counseling

काउंसिलिंग के बाद भी पदोन्नति न होने पर रोष

Wed, 04 Aug 2021 07:21 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 04 Aug 2021 07:21 PM IST
विज्ञापन
Anger over not being promoted even after counseling
सहायक शिक्षक (एलटी) काउंसिलिंग में शामिल शिक्षकों में 30 फीसदी की अब तक पदोन्नति व समायोजन न होने पर रोष शिक्षकों ने रोष जताया। उन्होंने कहा कि जल्द ही प्रतिनिधिमंडल शासन से भेंट करेगा।
विज्ञापन

ऑनलाइन बैठक में शिक्षकों का कहना है कि वर्ष 2019 में 30 प्रतिशत पदोन्नति की विज्ञप्ति जारी की गई थी। आज तक इस विज्ञप्ति के आधार पर पदोन्नति नहीं हो पाई है। सरकार की ओर से पदोन्नतियों में अनावश्यक देरी हो रही है। इससे शिक्षकों में रोष है। उन्होंने कहा कि शासन स्तर पर इस वर्ष 15 अगस्त तक पदोन्नतियां करने के निर्देश दिए गए थे लेकिन अब तक विभागीय स्तर पर कार्रवाई नहीं हो पाई है। शिक्षकों का एक प्रतिनिधिमंडल विभागीय आला अधिकारियों के साथ ही जल्द ही मुख्यमंत्री व शिक्षामंत्री से भेंट करेगा। इस मौके पर एसएस बुटोला, एमपी उनियाल, मंजू बहुगुणा, मीनाक्षी सिलस्वाल, मंजू नौटियाल, टीएस नेगी, धनवीर चौहान, पंकज चंदोला, एसपीएस रावत, विजय भारत नैनवाल, विशेश्वर दत्त सेमवाल, दीवान सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed