फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Anger in Panchpujari congregation for ignoring during worship

पूजा के दौरान अनदेखी पर पंचपुजारी मंडली में आक्रोश

Thu, 04 Feb 2021 10:26 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 04 Feb 2021 10:26 PM IST
विज्ञापन
Anger in Panchpujari congregation for ignoring during worship
कालीमठ मंदिर में मुुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत द्वारा पूजा-अर्चना के दौरान हक-हकूकधारी पुजारियों की अनदेखी पर पंचपुजारी मंडली ने रोष जताया। उन्होंने उत्तराखंड देवस्थानम बोर्ड के अध्यक्ष को ज्ञापन सौंपकर रोष जताया है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को मुख्यमंत्री सुबह आठ बजे कालीमठ मंदिर पहुंचे। जहां पर उन्होंने आराध्य मां भगवती महाकाली के दर्शन करते हुए पूजा-अर्चना की। इस मौके पर प्रशासन द्वारा पुजारियों से कहा गया कि मंडली के तीन व हक-हकूकधारी दो पुजारी ही सीएम की पूजा में शामिल हो सकते हैं, जिस कारण अन्य पुजारियों को बाहर बैठना पड़ा। प्रशासन के इस निर्देश पर पंच पुजारी मंडली ने रोष जताया। मंडली के सचिव विपिन भट्ट का कहना है कि कालीमठ मंदिर में हक-हकूकधारी 16 पुजारी है। पहली बार पुजारियों के लिए इस तरह का आदेश जारी हुआ है। आदेश से आहत पुजारियों ने कहा कि आने वाले समय में अगर शासनादेश का हवाला देकर हक-हकूकधारियों को दरकिनार किया गया तो यह उनके पारंपरिक अधिकारों का हनन है। इधर, क्षेत्र पंचायत सदस्य सोमेश्वरी भट्ट ने भी प्रशासन के आदेश पर नाराजगी जताई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed