फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Anganwadi Employees Union Election 2019

सुनीता भट्ट अध्यक्ष व सुनीता पुरोहित चुनी गई जिला सचिव

Mon, 08 Jul 2019 10:21 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 08 Jul 2019 10:21 PM IST
विज्ञापन
Anganwadi Employees Union Election 2019
तिलवाड़ा। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता/सेविका कर्मचारी यूनियन (संबद्ध सीटू) की बैठक में नई जनपद व ब्लाक स्तरीय कार्यकारिणी का चुनाव किया गया, जिसमें सुनीता भट्ट अध्यक्ष व सुनीता पुरोहित को जिला सचिव चुना गया। इस मौके पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की समस्याओं पर चर्चा की गई।
विज्ञापन

सुमाड़ी-तिलवाड़ा में सुमन पंवार की अध्यक्षता में हुई बैठक में नई जिलास्तरीय कार्यकारिणी का गठन करते हुए अध्यक्ष व सचिव के अलावा रोशनी नौटियाल व हिमानी देवी को जिला उपाध्यक्ष, सुमन देवी को कोषाध्यक्ष व कुसुम नेगी को जिला सह सचिव चुना गया। इसके साथ ही 41 जिला कार्यकर्ताओं को जिला कार्यकारिणी सदस्य चुना गया। इसके अलावा अगस्त्यमुनि ब्लाक कार्यकारिणी का गठन करते हुए अध्यक्ष सुमन पंवार, उपाध्यक्ष सुनीता देवी व आरती गुसांई को ब्लाक सचिव चुनने के साथ ही 33 सदस्यीय कार्यकारिणी का गठन किया गया। जबकि जखोली ब्लाक के लिए 23 सदस्यीय कार्यकारिणी का गठन करते हुए कुसुम रावत को अध्यक्ष, हिमानी देवी उपाध्यक्ष व कश्मीरा देवी को सचिव तथा सुनीता देवी को कोषाध्यक्ष चुना गया। बैठक में मुख्य वक्ता किसान सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष राजाराम सेमवाल, सीटू के जिला महामंत्री वीरेंद्र गोस्वामी ने कहा कि आंगनबाड़ी आधे से अधिक राष्ट्रीय कार्यक्रमों को संचाीिलत करती है। इस कार्य के लिए उन्हें नाम के समान मानदेय दिया जाता है। उन्होंने कार्यकत्रियों का न्यूनतम मानदेय 18000 रुपये दिए जाने, आंगनबाड़ी को स्थायी कर्मचारी घोषित करने की मांग की। इस मौके पर भारी संख्या में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता/सेविका मौजूद थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed