फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Ambani will give 51 million for Kedarnath.

केदारनाथ के लिए 51 लाख देंगे अंबानी

Sun, 23 Oct 2016 10:05 PM IST
Updated Sun, 23 Oct 2016 10:05 PM IST
विज्ञापन
Ambani will give 51 million for Kedarnath.
kedarnath - फोटो : amar ujala

उद्योगपति अनिल अंबानी और उनकी पत्नी टीना अंबानी ने रविवार को केदारनाथ और बदरीनाथ के दर्शन किए। इस, दौरान अंबानी ने केदारनाथ में भगवान के भोग के लिए 51 लाख की धनराशि देने का वायदा किया है।

विज्ञापन


अंबानी दंपति रविवार को प्रात: 7.30 अपने मित्र दंपति के साथ केदारनाथ पहुंचे। वीआईपी हेलीपैड से मंदिर में प्रवेश के बाद उन्होंने आठ बजे बाबा केदार के दर्शन कर आधा घंटे से अधिक पूजा-अर्चना की। इसके बाद वे दो किमी ऊपर भैरवनाथ मंदिर पहुंचे। वहां पर भैरवनाथ की पूजा की। निम के कुलदीप बंगारी ने बताया कि अंबानी दंपति ने तीर्थ पुरोहितों, दुकानदारों व धाम पहुंच रहे कई यात्रियों से भी मुलाकात की। उन्होंने धाम में यात्री सुविधाओं के लिए हरसंभव सहयोग की बात भी कही।
विज्ञापन


इसके उपरांत दोपहर करीब बारह बजे अंबानी दंपति गोदरेज ग्रुप के मालिक के साथ हेलीकाप्टर से बदरीनाथ पहुंचे। धाम में करीब आधा घंटे तक पूजा-अर्चना करने के बाद वे अपने कोकिला भवन पहुंचे और अल्प विश्राम के बाद दिल्ली के लिए रवाना हुए। धाम में बीकेटीसी के मुख्य कार्याधिकारी बीडी सिंह से उन्होंने आगामी वर्ष केदारनाथ धाम की तीर्थयात्रा के दौरान धाम में बाबा केदार के भोग के लिए 51 लाख की धनराशि देने का वायदा किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed