फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Alok and Tamanna first in 300 meter race

Rudraprayag News: 300 मीटर दौड़ में आलोक और तमन्ना प्रथम

Tue, 29 Aug 2023 04:44 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 29 Aug 2023 04:44 PM IST
विज्ञापन
Alok and Tamanna first in 300 meter race
राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पालाकुराली हुई प्रतियोगिताएं
विज्ञापन

रुद्रप्रयाग। राष्ट्रीय खेल दिवस पर जखोली ब्लॉक के राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पालाकुराली में खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। इस मौके पर हॉकी के जादूगर मेजर ध्यान चंद्र को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
राजकीय हाईस्कूल पालाकुराली में 300 मीटर दौड़ बालक वर्ग में आलोक व बालिका वर्ग में तमन्ना प्रथम रही। बोरा दौड़ में आलोक व दिव्या, लंगड़ी दौड़ में रोहित व दिव्या, कुर्सी दौड़ में मनीष और दिव्या ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। शिक्षक कैलाश चंद्र बडोनी के संचालन में हुए कार्यक्रम में रोहित, ईशा और अन्य छात्र-छात्राओं ने राष्ट्रीय खेल दिवस के बारे में जानकारी दी। प्रभारी प्रधानाध्यापक अश्विनी गौड़ ने विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया। इस मौके पर भारती रावला, विनोद शाह, सरताज बैरवाण, उपेंद्र दत्त काला, सुभाष राण आदि थे।
विज्ञापन

इधर, राजकीय महाविद्यालय रुद्रप्रयाग में राष्ट्रीय सेवा योजना के छात्र-छात्राओं ने विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया। उधर, खेल विभाग अगस्त्यमुनि में केदारनाथ विधायक शैलारानी रावत ने राष्ट्रीय खेल दिवस पर हॉकी के जादूगर मेजर ध्यान चंद्र के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की। तिलवाड़ा, अगस्त्यमुनि, ऊखीमठ, मयाली, जखोली, गुप्तकाशी के प्राथमिक, माध्यमिक और उच्च शिक्षण संस्थानों में खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed