फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Agriculture fair finished

पहाड़ों में नींबू और अखरोट का उत्पादन सबसे सफल : निर्मल

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 06 Mar 2020 11:57 PM IST
विज्ञापन
Agriculture fair finished
पंतनगर में सैनिक पुनर्वास संस्थाध्यक्ष अधीक्षक बीपी श्रीवास्तव को पुरस्कृत करते मुख्य अतिथि व ? - फोटो : RUDRAPUR
पर्वतीय क्षेत्र के किसानों के लिए नींबू और अखरोट का उत्पादन करना सबसे उत्तम है। इसमेें किसान नौकरी से अधिक कमाई करने के साथ दूसरों को रोजगार भी दे सकते हैं। जौनसार-भाभर क्षेत्र के पंचगांव निवासी प्रगतिशील किसान निर्मल सिंह तोमर ने बतौर मुख्य अतिथि 107वें किसान मेले का समापन अवसर पर यह बात कही।
विज्ञापन

शुक्रवार को गांधी हॉल में चार दिवसीय किसान मेले के समापन समारोह में तोमर ने कहा कि किसानों को अपने खेत की दशा, मृदा, स्थानीय मौसम और क्षेत्र की ऊंचाई के अनुसार फसलों एवं फलों की उन्नत प्रजातियों का चुनाव करना चाहिए। बताया कि वह औद्यानिक फसलों की नर्सरी का कार्य करने के साथ ही 20 अन्य लोगों को रोजगार भी दे रहें है। कुलपति डॉ. तेज प्रताप ने कहा कि किसानों और वैज्ञानिकों के बीच संवाद इस चार दिवसीय मेले में बेहद सफल रहा है। मेले में हिमाचल प्रदेश, यूपी और जम्मू कश्मीर के दूरदराज क्षेत्र से भी किसान पहुंचे थे।
विज्ञापन

विधायक राजेश शुक्ला ने खेती को सम्मानजनक बनाने की जरूरत पर जोर दिया। प्रगतिशील किसान पद्मश्री भारत भूषण त्यागी ने कहा कि सरकार को किसान उत्पादक संगठन (एफपीओ) को कंपनी एक्ट में पंजीकरण कराने के नियमों में आवश्यक बदलाव करते हुए इसे किसानों के लिए सुविधाजनक बनाना चाहिए। निदेशक प्रसार डॉ. अनिल कुमार शर्मा ने बताया कि मेले में पंतनगर विवि के करीब 30 लाख रुपये के बीज, पौधे और कृषि साहित्य की बिक्री हुई है। पंजीकृत एवं अपंजीकृत करीब 10 हजार किसानों ने मेले का भ्रमण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

न्यू हालैंड ट्रैक्टर स्टाल का प्रदर्शन सर्वोत्तम
पंतनगर। मुख्य अतिथि प्रगतिशील किसान निर्मल सिंह तोमर ने सर्वोत्तम प्रदर्शन के लिए मैसर्स न्यू हालैंड ट्रैक्टर नोएडा और सर्वोत्तम स्टाल के लिए मैसर्स उत्तरांचल एग्रो इंडस्ट्रीज किच्छा के प्रतिनिधियों को ट्रॉफी देकर पुरस्कृत किया। किसान मेले में आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं एवं स्टालों के विजेताओं को भी पुरस्कार प्रदान किए गए। निदेशक शोध डॉ. एएस. नैन ने सभी का आभार जताया।
सैनिक फार्म को सर्वाधिक 42 पुरस्कार
पंतनगर। कुलपति डॉ. तेज प्रताप एवं मुख्य अतिथि प्रगतिशील किसान निर्मल सिंह तोमर ने मेले में लगी उद्यान प्रदर्शनी में सबसे अधिक 23 (12 प्रथम और 11 द्वितीय) पुरस्कार प्राप्त करने पर उत्तराखंड सैनिक पुनर्वास संस्था पत्थरचट्टा को पुरस्कृत किया।
प्रदर्शनी में व्यक्तिगत 19 (9 प्रथम एवं 10 द्वितीय) पुरस्कार प्राप्त करने पर भी सैनिक पुनर्वास संस्था, पत्थरचट्टा के फार्म अधीक्षक बीपी श्रीवास्तव को द्वितीय पुरस्कार प्रदान किया गया। मेले में एक नई परंपरा की शुरूआत करते हुए डॉ. शिवसागर सिंह सर्वोत्तम प्रसार वैज्ञानिक पुरस्कार दिया गया। विवि एवं अन्य सरकारी संस्थानों के स्टालों को भी उनके प्रदर्शन के आधार पर पुरस्कृत किया गया। पशु प्रदर्शनी एवं प्रतियोगिता में विभिन्न स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को भी पुरस्कार प्रदान किए गए।
किसानों को कड़कनाथ और उत्तरा प्रजाति की जानकारी दी
पंतनगर। किसान मेले के दौरान शैक्षणिक कुक्कुट फार्म का भ्रमण कर करीब चार हजार किसानों और विद्यार्थियों ने मुर्गे की कड़कनाथ और उत्तरा फाउल प्रजाति के बारे में जानकारी ली। किसानों ने प्रजाति के चूजे भी खरीदे। वैज्ञानिकों ने दल को बताया कि उत्तरा प्रजाति के मुर्गियों में रोग-प्रतिरोधक क्षमता अन्य नस्लों से अधिक होती है। पर्वतीय क्षेत्र की प्रजाति होने के कारण इसके स्वास्थ्य प्रबंधन पर बहुत कम खर्च आता है।
पहाड़ी क्षेत्रों में कड़कनाथ और उत्तरा नस्ल के काले रंग का होने एवं अंडा भूरा होने के चलते स्थानीय बाजार में अच्छे दाम मिल जाते हैं। चार दिवसीय किसान मेले के दौरान शैक्षणिक कुक्कुट फार्म पर प्रदेश और अन्य राज्यों के किसानों को विभिन्न प्रजातियों के चूजे, ग्रोवर पक्षियों, खाने योग्य अंडे, निषेचित अंडे और मुर्गियों का विक्रय किया गया। इसमें लगभग 3.50 लाख की आय केंद्र को हुई जो पिछले मेलों की अपेक्षा 1.40 लाख रुपय अधिक है।
डॉ. निर्मला को बेस्ट प्रसार वैज्ञानिक पुरस्कार
पंतनगर। किसान मेले के समापन पर वर्ष 2019-20 के लिए डॉ. शिवसागर सिंह मेमोरियल बेस्ट प्रसार वैज्ञानिक पुरस्कार कृषि विज्ञान केंद्र पिथौरागढ़ की सह निदेशक एवं प्रभारी वैज्ञानिक डॉ. निर्मला भट्ट को दिया गया। मुख्य अतिथि प्रगतिशील कृषक निर्मल सिंह तोमर, पद्मश्री प्रगतिशील किसान भारत भूषण त्यागी, कुलपति डॉ. तेज प्रताप और क्षेत्रीय विधायक राजेश शुक्ला ने डॉ. निर्मला को प्रशस्ति पत्र, 25 हजार रुपये व स्मृति चिन्ह प्रदान किया। डॉ. निर्मला को यह पुरस्कार पिथौरागढ़ जिले में कृषि के प्रचार प्रसार के कार्य सहित केंद्र के वैज्ञानिकों के साथ स्थानीय किसानों को पंतनगर विवि की ओर से विकसित विभिन्न प्रजातियों एवं समन्वित खेती पर अधिक ध्यान केंद्रित कराने में सहयोग पर दिया गया। वहां निदेशक प्रसार डॉ. अनिल कुमार शर्मा, निदेशक शोध डॉ. अजीत सिंह नैन भी मौजूद रहे।
पंत विवि को केंद्रीय विवि के दर्जे की फिर उठी मांग
पंतनगर। किसान मेले के समापन सत्र के दौरान क्षेत्रीय विधायक एवं विवि प्रबंध परिषद सदस्य राजेश शुक्ला ने एक बार फिर पंतनगर विवि को केंद्रीय विवि का दर्जा देने की मांग उठाई। उन्होंने कहा कि पंतनगर विवि उत्तराखंड का नहीं बल्कि देश का प्रथम कृषि विश्वविद्यालय है। अब वक्त आ गया है कि देश को भी पंतनगर विवि को केंद्रीय विवि का दर्जा मिलना चाहिए।
विधायक ने कहा कि उत्तराखंड में छोटे-छोटे कृषि विवि बना देने चाहिए। केंद्रीय विवि बन जाने से राज्य सरकार पर पड़ने वाला वित्तीय भार भी कम होगा। वह इसके लिए वह सरकार में पैरवी करने को भी तैयार हैं। कुलपति डॉ. तेज प्रताप ने कहा कि एक नेता होने के नाते विधायक ही इसकी पैरवी राज्य सरकार से कर सकते हैं। बताया कि पंत विवि के शिक्षकों एवं पूर्व छात्रों की ओर से इस विवि को केंद्रीय विवि बनाने के लिए एक अभियान चलाया गया है।
जोश की जो आग भर दे वो कहानी चाहिए...
पंतनगर। विवि परिसर में चल रहे किसान मेले के तीसरे दिन बृहस्पतिवार शाम को स्वयं सुरक्षा अभियान के संस्थापक रजनीश पांडेय के सहयोग से कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। केपी सिंह विकल ’बहराईची’ के संयोजन एवं डॉ. ओमशंकर मिश्र ’ओम’ के सह संयोजन में दूरदराज से पहुंचे कवियों ने अपनी रचनाओं से किसानों और आम जन को मुग्ध कर दिया।
केपी सिंह विकल बहराईची ने ‘जोश की जो आग भर दे वह कहानी चाहिए, हर दिलों में देश भक्ति की रवानी चाहिए’ गजल से श्रोताओं में जोश भर दिया। बरेली से आए कवि कमलकांत तिवारी की वीर रस की कविता ‘भारत मां की जय-जयकार से गूंज उठा...’ सुनाई। बरेली से आए कवि आनंद पाठक ने राष्ट्रीय एकता के लिए मुक्तक एवं श्रृंगार रस की गजल सुनाई। हल्द्वानी से आई शायरा नाजिया सहरी और गजाला ने अपनी शायरी से समा बांधा।

बाजपुर केे विवेक बादल बाजपुरी ने किसानों के हालात पर पंक्तियां सुनाकर सभी को भाव विभोर किया। पंतनगर विवि के पूर्व छात्र राजीव कुमार ने मां गंगा और बरेली के शायर इरफान आबिद ने ऊं हूं पर गजल सुुनाई। इसके अलावा डॉ. ओमशंकर मिश्र सहित अन्य लोगों ने भी रचनाएं सुनाई। विवि के अधिष्ठाता छात्र कल्याण डॉ. सलिल तिवारी ने गीत सुनाकर सबको मंत्रमुग्ध कर दिया। डॉ. एके उपाध्याय ने सभी कवियों को स्मृति चिन्ह भेंट किए। रजनीश पांडेय ने स्वयं सुरक्षा अभियान संबंधी जानकारी देते हुए सभी से इसमें जुड़ने की अपील की। वहां डॉ. ओमवती वर्मा सहित अनेक मौजूद रहे।

पंतनगर में न्यू हालैंड ट्रैक्टर को सर्वोत्तम प्रदर्शन के लिए पुरस्कार देते मुख्य अतिथि।

पंतनगर में न्यू हालैंड ट्रैक्टर को सर्वोत्तम प्रदर्शन के लिए पुरस्कार देते मुख्य अतिथि।- फोटो : RUDRAPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed