{"_id":"5dd2e0858ebc3e54893c5267","slug":"after-the-former-chairman-now-his-son-is-also-tightened-rudrapur-news-hld364556291","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व चेयरमैन के बाद अब उनके पुत्र पर भी कसा शिकंजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्व चेयरमैन के बाद अब उनके पुत्र पर भी कसा शिकंजा
विज्ञापन
गदरपुर। ऊर्जा निगम की देहरादून से आई सतर्कता टीम की कार्रवाई का विरोध करने पर पांच नामजदों सहित 50-60 अज्ञात पर मुकदमा दर्ज करने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
पुलिस पूरे घटनाक्रम की वायरल वीडियो के जरिये अज्ञात लोगों के बारे में जानकारी जुटा रही है। पुलिस ने पांच और लोगों के नाम खोले हैं। इनमें पूर्व चेयरमैन सुरेश कंबोज के पुत्र ऋषभ कंबोज का नाम भी सामने आया है। बता दें कि मामले में पूर्व चेयरमैन पहले से ही नामजद हैं।
13 नवंबर को ऊर्जा निगम की सतर्कता टीम ने सिनेमा रोड कॉलोनी में छापा मारा तो लोगों ने इसका विरोध किया था। लोगों के आक्रोश से डरी टीम ने एएसपी सतर्कता हरबंश सिंह को घटनाक्रम की जानकारी दी थी।
विज्ञापन
इसके बाद ऊर्जा निगम के जेई मेहताब अली की तहरीर पर पुलिस ने पूर्व पालिकाध्यक्ष सुरेश कंबोज, व्यापार मंडल अध्यक्ष पंकज सेतिया, वार्ड नंबर छह के सभासद मनोज गुंबर मिंटू, पूर्व सभासद संतोष गुप्ता, उस्मान अली को नामजद करते हुए 50-60 अज्ञात लोगों पर कई धाराओं में केस दर्ज किया था।
मामले की विवेचना कर रहे एसआई विनय मित्तल ने वायरल वीडियो के आधार पर अज्ञात लोगों में सिद्धार्थ भुसरी, ऋषभ कंबोज, अशोक कुमार गुप्ता, बालेश शर्मा एवं अशोक कुमार का नाम खोला है। ऋषभ कंबोज वार्ड नंबर तीन से सभासद हैं और पूर्व पालिकाध्यक्ष सुरेश कंबोज के बेटे हैं।
विरोध करने वालों के गले की फांस बना वीडियो
गदरपुर। सतर्कता टीम के विरोध के दौरान लोगों ने जो वीडियो बनाई वह पुलिस के लिए मददगार तो विरोध करने वालों के लिए गले की फांस साबित हुई है। पुलिस की जांच में वायरल वीडियो में कुछ लोग बेहद आक्रोशित नजर आ रहे हैं तो कुछ तमाशबीन बने हुए हैं।
सत्ता पक्ष के दबाव में किया मुकदमा
गदरपुर। वार्ड नंबर छह के सभासद मनोज गुंबर मिंटू ने बदले की भावना से कार्रवाई किए जाने की बात कही। उन्होंने कहा एक जनप्रतिनिधि की हैसियत से वह मौके पर पहुंचे थे। उन्होंने ऐसी कोई बात नहीं की, जिससे उन पर मुकदमा दर्ज होता होता लेकिन अधिकारियों के सत्ता पक्ष के दबाव के चलते उनके खिलाफ केस दर्ज कराया गया है।