फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Action will be taken on hospitals robbing patients in the name of dengue

डेंगू के नाम पर मरीजों को लूटने वाले अस्पतालों पर होगी कार्रवाई

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 04 Sep 2019 12:18 AM IST
विज्ञापन
Action will be taken on hospitals robbing patients in the name of dengue
रुद्रपुर में पत्रकार वार्ता करती सीएमओ डॉ. शैलजा भट्ट। - फोटो : RUDRAPUR
रुद्रपुर। सीएमओ डॉ. शैलजा भट्ट ने कहा कि जिले में कार्ड टेस्ट के नाम पर डेंगू की दहशत फैलाकर मरीजों को इलाज के नाम पर लूटने वाले वाले निजी अस्पतालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि जिले में अभी तक सिर्फ सात मरीजों में ही डेंगू की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन

मंगलवार को सीएमओ कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में डॉ. शैलजा ने कहा कि जिले में कुछ मरीजों में डेंगू के लक्षण मिल रहे हैं। इसके लिए जिला अस्पताल सभी सीएचसी में डेंगू वार्ड बनाए गए हैं। जिला अस्पताल में निशुल्क एलाइजा टेस्ट की व्यवस्था है। अर्बन सेंटरों में भी डेंगू के इलाज की सुविधा है। डेंगू को लेकर स्वास्थ्य विभाग विद्यालयों में लगातार जागरूकता अभियान चला रहा है।
विज्ञापन

सीएमओ ने कहा कि जिले के अधिकांश निजी अस्पताल सिर्फ कार्ड टेस्ट करके लोगों को डेंगू के इलाज के नाम पर लूट रहे हैं, जबकि कार्ड टेस्ट की रिपोर्ट मान्य नहीं होती है। सिर्फ एलाइजा टेस्ट पॉजिटिव आने के बाद ही डेंगू की पुष्टि हुई। जिले में अब तक सिर्फ सात मरीजों में ही डेंगू की पुष्टि एवं 13 में लक्षण मिले हैं। उन्होंने कहा कि डेंगू तीन चरणों में होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएमओ ने कहा कि सभी निजी अस्पतालों को नोटिस जारी करके डेंगू मरीजों की सूची देने को कहा है लेकिन अभी तक सिर्फ रुद्रपुर के एक अस्पताल ने ही सूचना दी है। जबकि क्लीनिकल एस्टेब्लशिमेंट एक्ट में कोई अस्पताल सूचना छुपा नहीं सकता।

सीएमओ ने निजी अस्पताल संचालकों को चेतावनी देते हुए कहा कि डेंगू मरीजों की सूचना छुपाने और मरीजों को इलाज के नाम पर लूटने की शिकायत मिलने पर स्वास्थ्य विभाग सख्त कार्रवाई करेगा। प्रेस वार्ता में एसीएमओ डॉ. उदयशंकर, जिला मलेरिया अधिकारी बीसी जोशी मौजूद थे।
सीएमओ की आम जनता से अपील
कूलर और गमले का आदि का पानी सात दिन में एक बार पूरा बदलें।
बच्चों समेत सभी लोग फुल आस्तीन के ही कपड़े पहनें।
मिनरल वाटर के ढक्कन और पुराने टायर में पानी जमा न होने दें।
वाटर टैंक की नियमित सफाई करते रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed