फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Achievements of the Centre expressed the pain

केंद्र सरकार की उपलब्धियां गिनाई

Sun, 19 Jun 2016 10:06 PM IST
रुद्रप्रयाग/ अमर उजाला ब्यूरो
रुद्रप्रयाग/ अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 19 Jun 2016 10:06 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
केंद्र सरकार की उपलब्धियां गिनाई
भाजपा के एक दिवसीय विधानसभा क्षेत्र के सम्मेलन में एकजुट होकर आगामी विधानसभा चुनाव फतह का संकल्प लिया गया। इस मौके पर केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं पर विस्तार से चर्चा कर उनके प्रचार-प्रसार का खाका तैयार किया गया।

गुलाबराय में आयोजित विधानसभा सम्मेलन का उद्घाटन प्रदेश मंत्री व पौड़ी प्रभारी महेंद्र भट्ट ने किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन को बूथ से प्रदेश स्तर तक मजबूत करने को कहा। कहा कि मुख्य चुनौती 2017 विधानसभा चुनाव है। कार्यकर्ता और पदाधिकारी क्षेत्र में एकजुट होकर मिशन की सफलता के कार्य करें। भट्ट ने कहा कि केंद्र सरकार के दो साल बेमिसाल रहे हैं। देश को जहां एक नई पहचान मिली है, वहीं विकास की गति भी बढ़ी है। उन्होंने केंद्र की उज्ज्वला, प्रधानमंत्री बीमा योजना, अटल पेंशन सहित 50 से अधिक योजनाओं जानकारी देते हुए व्यापक प्रचार-प्रसार को कहा।
विज्ञापन


पार्टी के वरिष्ठ नेता मगन लाल शाह ने कहा कि मिशन 2017 को फतह करने के लिए युवा व मातृ शक्ति को जी-जान से जुटना होगा।  जिलाध्यक्ष डा. आनंद सिंह बोहरा ने कहा कि बूथ कार्यकर्ता किसी भी पार्टी की रीढ़ होता है। उन्होंने सभी मोर्चा व मंडल प्रभारियों व सदस्यों को आगामी चुनाव तैयारियों में जुटने का आह्वान किया। सम्मेलन में पूर्व कैबिनेट मंत्री मातवर सिंह कंडारी, किसान मोर्चा के प्रदेश उपाघ्यक्ष मदन रावत, महिला मोर्चा की प्रदेश मंत्री सरला खंडूरी, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष विक्रम पटवाल, पूर्व जिलाध्यक्ष विजय कप्रवाण, वाचस्पति सेमवाल सहित जिला, ब्लाक और मंडल कार्यकारिणी के पदाधिकारी व सदस्य मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बदरीनाथ सीट से लडूंगा टिकट
रुद्रप्रयाग। भाजपा नेता महेंद्र भट्ट ने कहा कि वे बदरीनाथ विधानसभा सीट से टिकट के लिए अपनी दावेदारी पेश करेंगे। कहा कि राजनीति में महत्वाकांक्षा जरूरी है। उन्होंने रुद्रप्रयाग में पार्टी में गुटबाजी के बारे में कहा कि बड़े संगठन में थोड़ा-बहुत रुठना-मनाना होता है। उन्होंने कांग्रेस के बागियों के भाजपा में शामिल होने के सवाल पर कहा कि वे अन्य सदस्यों की तरह पार्टी के सम्मानित सदस्य है।



कांग्रेस के पास लीगल बहुमत
रुद्रप्रयाग। भाजपा नेता महेंद्र भट्ट ने कहा कि वर्तमान में कांग्रेस सरकार लीगल बहुमत प्राप्त है। भाजपा ने कभी भी सरकार को गिराने की न सोची और न कोई कार्य किया। कांग्रेस के लोगों ने विद्रोह किया। उन्होंने प्रदेश में उपजे वित्तीय संकट के लिए मुख्यमंत्री हरीश रावत को जिम्मेदार ठहराया। कहा कि जो स्थिति पैदा हुई है, उससे स्पष्ट होता है कि सरकार ने बजट पारित ही नहीं किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed