फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Absent were 15 teachers and staff

अनुपस्थित पाए गए 15 शिक्षक एवं कर्मचारी

Wed, 30 Dec 2015 05:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो रुद्रप्रयाग
अमर उजाला ब्यूरो रुद्रप्रयाग Updated Wed, 30 Dec 2015 05:36 PM IST
विज्ञापन
जीआईसी गणेशनगर के निर्माणाधीन भवन व प्रयोगशाला भवन के निरीक्षण के दौरान सीईओ सुभाष चंद्र भट्ट ने विद्यालय की शैक्षिक गतिविधियों का भी जायजा लिया। इस दौरान प्रभारी प्रधानाचार्य सहित सात शिक्षक, वरिष्ठ लिपिक और तीन चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए।
विज्ञापन


इस पर सीईओ ने कहा कि अगर एक साथ कई शिक्षक अवकाश पर रहते हैं तो व्यवस्था का संचालन कैसे होगा। उन्होंने प्रभारी प्रधानाचार्य को मोबाइल पर वार्ता कर लताड़ लगाई। सीईओ ने बताया कि विद्यालयों का निरीक्षण आगे भी जारी रहेगा।
विज्ञापन



दूसरी तरफ जिला शिक्षाधिकारी एलएस दानू ने जखोली ब्लाक के दूरस्थ राजकीय उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय गैंठाणा का निरीक्षण किया। वहां प्रभारी प्रधानाध्यापक बिना सूचना के अनुपस्थित मिले। जीआईसी कैलाश बांगर में एक शिक्षक और एक चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी बिना अवकाश स्वीकृत कराए अनुपस्थित मिले। डीईओ ने बीईओ जखोली को इनका एक दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए हैं। बताया कि तीन ब्लाक के बीईओ को दूरस्थ विद्यालयों के औचक निरीक्षण के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed