{"_id":"61b8ca11c9b5610a002717ab","slug":"able-in-maths-and-divya-topped-in-english-rudrapryag-news-drn3987752160","type":"story","status":"publish","title_hn":"मैथ में सक्षम व अंग्रेजी में दिव्या रहीं अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मैथ में सक्षम व अंग्रेजी में दिव्या रहीं अव्वल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
समग्र शिक्षा अभियान के तहत मैथ विजार्ड व इंगलिश जीनियस ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रत्येक संकुल से दो-दो प्रतिभागी शामिल हुए। प्रथम व द्वितीय स्थान पर रहे प्रतिभागी जिला स्तरीय प्रतियोगिता में ब्लॉक का प्रतिनिधित्व करेंगे।
बीआरसी सभागार में आयोजित प्रतियोगिता का शुभारंभ करते हुए खंड शिक्षा अधिकारी देवेंद्र सिंह खत्री ने कहा कि इस तरह के आयोजन बच्चों को नई जानकारी के प्रति जागृत करते हैं। शिक्षक देवानंद गैरोला ने बताया कि प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य छात्र-छात्राओं में गणित और अंग्रेजी के प्रति दक्षता आधारित रुचि पैदा करना है। प्रतियोगिता में भींगी संकुल के राजकीय प्राथमिक विद्यालय भींगी के छात्र सक्षम नेगी प्रथम, मनसूना संकुल के कृष्णा द्वितीय और सीतापुर संकुल के खोली विद्यालय की छात्रा अंशिका तृतीय रही। इंगलिश जीनियस प्रतियोगिता में ल्वारा संकुल के राप्रावि अंद्रवाड़ी की छात्रा दिव्या प्रथम, ऊखीमठ संकुल के हुड्डू विद्यालय आयुष द्वितीय और खड़िया संकुल के धानी स्कूल की तमन्ना तृतीय रही। इस मौक पर मनोज शर्मा, देवेंद्र सिंह बजवाल, मगनानंद भट्ट, नरेंद्र नेगी, दिवाकर दत्त भट्ट, प्रदीप लाल, हरि सिंह, बंशीधर गौड़ आदि मौजूद थे।