फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   A plan will be made to connect the monasteries and temples of Kedarghati with the yatra

केदारघाटी के मठ-मंदिरों को यात्रा से जोड़ने को बनाई जा रही योजना: महाराज

Sun, 11 Dec 2022 08:53 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 11 Dec 2022 08:53 PM IST
विज्ञापन
A plan will be made to connect the monasteries and temples of Kedarghati with the yatra
लोनिवि, संस्कृति, पर्यटन और पंचायती राज मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि केदारघाटी के समग्र विकास के लिए यहां के मठ-मंदिरों को यात्रा से जोड़ने के लिए कार्ययोजना तैयारी की जा रही है। कहा कि सड़कों को गड्ढा मुक्त बनाने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

काबीना मंत्री बाबा केदार छात्रावास के प्रथम वार्षिकोत्सव में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि छात्रावास में रहने वाले सभी छात्र प्रतिभावान हैं और उनके अंदर समाज में कुछ करने की ललक है। उन्होंने छात्रों की शिक्षण व्यवस्था के लिए 2 लाख 51 हजार रुपये देने की घोषणा की। विशिष्ठि अतिथि केदारनाथ विधायक शैलारानी रावत ने चौमासी-केदारनाथ मोटर मार्ग के निर्माण पर जोर दिया। उन्होंने छात्रावास के सुधारीकरण के लिए विधायक निधि से 10 लाख देने की घोषणा भी की। समारोह में मुख्य वक्ता पवन कुमार ने कहा कि आपदा में प्रभावित परिवारों के बच्चों के लिए बाबा केदार छात्रावास की स्थापना की गई। कहा कि छात्रावास में रहने वाले छात्र अलग-अलग शिक्षण संस्थाओं में अध्ययन कर रहे हैं। छात्रावास में फर्नीचर के लिए व्यवसायी कुशाल नेगी ने सहयोग करने की बात कही। इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख श्वेता पांडेय, सुमन जमलोकी, दलवीर सिंह पुजारी, सुरेंद्र दत्त नौटियाल, श्रीनिवास पोस्ती, पीएस पुष्पवाण सहित कई मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed