{"_id":"6ad62417cf8a8e6d1c090341","slug":"a-marathon-will-be-held-from-tungnath-to-delhi-rudraprayag-news-c-5-1-drn1019-1094187-2026-10-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rudraprayag News: तुंगनाथ से दिल्ली तक निकलेगी मैराथन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rudraprayag News: तुंगनाथ से दिल्ली तक निकलेगी मैराथन
विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। हिमालय और बुग्यालों के संरक्षण के लिए तृतीय केदार तुंगनाथ से दिल्ली तक तुंगनाथ मैराथन का आयोजन किया जाएगा। 31 अक्तूबर को तुंगनाथ से मुजफ्फरनगर स्थित रामपुर तिराहा शहीद स्थल तक दोपहिया वाहनों के जरिए जागरूकता मशाल यात्रा निकाली जाएगी। एक नवंबर को रामपुर तिराहा से दिल्ली के इंडिया गेट तक रिले मैराथन के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण का संदेश पहुंचाया जाएगा। मंदिर के पुजारी अभिषेक मैठाणी ने बताया अभियान का उद्देश्य हिमालय और बुग्यालों की रक्षा व भावी पीढ़ी में प्रकृति के प्रति जागरूकता विकसित करना है। उन्होंने अभियान में भागीदारी की अपील की। संवाद
-- -- -
राजेश सेमवाल
विज्ञापन
राजेश सेमवाल