फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   A 10-km long rally was organised in Triyuginarayan against liquor.

Rudraprayag News: शराब के खिलाफ त्रियुगीनारायण में निकाली 10 किमी लंबी रैली

Mon, 23 Mar 2026 05:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग Updated Mon, 23 Mar 2026 05:40 PM IST
विज्ञापन
A 10-km long rally was organised in Triyuginarayan against liquor.
महिलाओं ने नारे लगाते हुए लोगों को किया जागरूक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गुप्तकाशी। शिव-पार्वती विवाह स्थल त्रियुगीनारायण में महिलाओं ने त्रियुगीनारायण से सोनप्रयाग तक करीब 10 किमी लंबी जनजागरूकता रैली निकाली। महिलाओं ने शराबबंदी के समर्थन में नारे लगाते हुए लोगों को जागरूक किया।

रैली का नेतृत्व महिला मंगल दल अध्यक्ष लक्ष्मी देवी, ग्राम प्रधान रुचि गैरोला, क्षेत्र पंचायत सदस्य सुमन तिवारी, व्यापार संघ अध्यक्ष महेंद्र सेमवाल और अनूप सेमवाल ने किया। उन्होंने कहा कि त्रियुगीनारायण धार्मिक और सांस्कृतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थल है जहां देश-विदेश से श्रद्धालु और विवाह संस्कार के लिए लोग पहुंचते हैं। ऐसे में गांव को एक आदर्श और संस्कारयुक्त पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जाना हमारी जिम्मेदारी है। महिलाओं ने स्पष्ट किया कि गांव में विवाह या अन्य आयोजनों में शराब परोसने या सेवन करने पर 5000 का जुर्माना लगाया जाएगा। क्षेत्र पंचायत सदस्य सुमन तिवारी, व्यापार संघ अध्यक्ष महेंद्र सेमवाल और अनूप सेमवाल ने कहा कि शराब के खिलाफ आज लोगों और मातृशक्ति ने आवाज बुलंद कर दी है। ऐसे में हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है कि सभी लोग इस मुहिम में आगे आएं। उन्होंने प्रशासन से भी शराब पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed