फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   नौना ने टैंठी को हराकर जीती वालीबॉल चैंपियनशिप

नौना ने टैंठी को हराकर जीती वालीबॉल चैंपियनशिप

Wed, 17 Dec 2014 05:30 AM IST
Rudraprayag
Rudraprayag Updated Wed, 17 Dec 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। नेहरू युवा केंद्र और नेहरू युवा विकास समिति दानकोट की ओर से जीआईसी पित्रधार में आयोजित युवा खेल प्रतियोगिता के वॉलीबाल स्पर्धा में नौना की टीम विजयी रही। इससे पहले त्रिदिवसीय खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ क्षेत्र पंचायत प्रमुख जगमोहन सिंह रौथाण ने किया।
विज्ञापन

उन्हाेंने कहा कि ग्रामीण प्रतिभाआें को मंच उपलब्ध कराकर उन्हें तराशने के लिए प्रतियोगिताआें का आयोजन अच्छा प्रयास है। जिला पंचायत सदस्य पूनम देवी ने भी ऐसे आयोजन जरूरी बताए। नेहरू युवा केंद्र के जिला समन्वयक डा. मुकेश डिमरी ने केंद्र के कार्यक्रमाें की जानकारी दी।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में आयोजित वॉलीबाल स्पर्धा में नेहरू युवा क्लब नौना ने टैंठी को पराजित कर खिताब जीता। कबड्डी में जीआईसी टैंठी, खो-खो में जीआईसी पित्रधार विजेता रहे। निर्णायक की भूमिका जिला क्रीड़ा समन्वयक उम्मेद सिंह गुसाईं ने निभाई। कार्यक्रम का संचालन विनोद रावत ने किया। इस मौके पर नवासू के क्षेत्र पंचायत सदस्य कमल लाल, जीआईसी खेड़ाखाल के प्रधानाचार्य धीरेंद्र सिंह नेगी, नेहरू युवा विकास समिति दानकोट के अध्यक्ष देवेंद्र रावत, पुष्पेंद्र राणा, भगत सिंह, राहुल मेहर, गोपाल कप्रवान, वीरेंद्र लाल भी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed