{"_id":"5c2b99d2bdec222c3562650a","slug":"91546361298-rudraprayag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिलगढ़ क्षेत्र के विकास के लिए होंगे हरसंभव प्रयास: चौधरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिलगढ़ क्षेत्र के विकास के लिए होंगे हरसंभव प्रयास: चौधरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जखोली/तिलवाड़ा। जखोली ब्लाक के राजकीय इंटर कालेज तैला में तीन दिवसीय सिलगढ़ महोत्सव का श्रीगणेश हुआ। इस मौके पर जीआईसी तैला, जीआईसी सिद्धसौड़ के छात्र-छात्राओं सहित महिला मंगल दलों ने लोक संस्कृति पर आधारित रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। साथ ही स्वच्छता मिशन और बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान पर स्कूली बच्चों ने नाटक का मंचन भी किया।
मंगलवार को कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए विधायक भरत सिंह चौधरी ने कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे। गांवों को सड़क से जोड़ने के साथ बिजली, पानी और स्वास्थ्य सेवाएं बेहतर मिले, इसके लिए वे कृतसंकल्प हैं। उन्होंने मेला आयोजन के लिए विधायक निधि से 2 लाख रुपये देने की घोषणा भी की। उन्होंने ग्रामीणों से विभागीय योजनाओं का अधिकाधिक लाभ लेने की अपील भी की। इसके अलावा उन्होंने लस्तर बाया नहर को सरकार द्वारा निरस्त किए जाने पर नाराजगी जताई। कहा कि वे जनता के साथ हैं। मामले में संलिप्त अधिकारियों को बख्शा नहीं जाएगा। विधायक ने जैली-मरगांव-तैला मोटर मार्ग का शेष 9 सौ मीटर कार्य पर त्वरित कार्रवाई का भरोसा दिया। विशिष्ट अतिथि बाल संरक्षण आयोग के सदस्य वाचस्पति सेमवाल ने ग्रामीणों ने जड़ी-बूटी उत्पादन के लिए प्रेरित किया। महोत्सव समिति के अध्यक्ष ओपी बहुगुणा व अन्य पदाधिकारियों ने अतिथियों का स्वागत कर मांगपत्र सौंपा। विधायक चौधरी ने सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य सर्वेश चंद्र भट्ट की पुस्तक भागवत दर्शन का विमोचन भी किया। दीपक रावत व यशवीर चौहान के संचालन में हुए समारोह में एसडीएम देवमूर्ति यादव, ग्राम प्रधान शिवदेई देवी, एसपी बहुगुणा, एमएन भट्ट, ज्योति प्रकाश पंत, भूपेंद्र भंडारी, डीएस जखवाल आदि मौजूद थे।
>>>
ओपी/विनय
जारी --