{"_id":"5b4e25c44f1c1b44748b54b1","slug":"91531848132-rudraprayag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंदाकिनी के ऊफान से निर्माणाधीन पावर हाउस पर मंडराया खतरा-compat","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंदाकिनी के ऊफान से निर्माणाधीन पावर हाउस पर मंडराया खतरा-compat
Updated Tue, 17 Jul 2018 10:56 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
अगस्त्यमुनि। मंदाकिनी नदी में सोमवार देर रात आई बाढ़ से सिंगोली-भटवाड़ी जल विद्युत परियोजना का निर्माणाधीन पावर हाउस भी खतरे की जद में आ गया है। नदी से सुरक्षा के लिए बनाई गई आरसीसी दीवार का 20 मीटर हिस्सा ढह गया है। 40 मीटर हिस्सा तिरछा हो गया है, जो कभी भी ध्वस्त हो सकता है। परियोजना की निर्माणदायी संस्था के प्रोजेक्ट निदेशक ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि नदी से हो रहे कटाव से जल्द सुरक्षा कर दी जाएगी।
मंदाकिनी नदी पर 99 मेगावाट की सिंगोली-भटवाड़ी जल विद्युत परियोजना का निर्माण कुंड से बेडूबगड़ के बीच अंतिम चरण में है। पिछले चार महीनों से परियोजना के पावर हाउस का काम चल रहा है। मंदाकिनी नदी के तेज बहाव से पावर हाउस की सुरक्षा के लिए निर्माणदायी संस्था एलएंडटी द्वारा 10 मीटर ऊंची और करीब तीन सौ मीटर लंबी दीवार का निर्माण किया गया है, लेकिन यह दीवार भी नदी के उफान को रोकने में कामयाब नहीं हो पाई।