{"_id":"5b4e24d24f1c1b8f568b4d4c","slug":"91531847890-rudraprayag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड हाईवे फाटा के समीप हुआ अति संवेदनशील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड हाईवे फाटा के समीप हुआ अति संवेदनशील
Updated Tue, 17 Jul 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। मूसलाधार बारिश से रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड राष्ट्रीय राजमार्ग फाटा के समीप डोलिया मंदिर में दिनभर बाधित होता रहा। इस दौरान यातायात प्रभावित रहा और लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। बारिश से जिले में सात संपर्क मार्ग भी बंद रहे।
राजमार्ग तिलवाड़ा में लीसा फैक्ट्री के समीप पहाड़ी से भारी मलबा आने से दो घंटे तक बंद रहा। यहां प्रात: 8 बजे यातायात सुचारु हुआ लेकिन दिनभर पहाड़ी से मलबा व पत्थर गिरते रहे। उधर, डोलिया मंदिर के समीप हाईवे की स्थिति अति संवेदनशील हो गई है। यहां पर लगातार भूस्खलन हो रहा है। एनएच की ओर से यातायात सुचारु बनाए रखने के लिए मशीन से पहाड़ी को काटकर सड़क बनाई जा रही है। बरसात से जिले में भीरी-परकंडी, जयबीरी-जयकंडी, तिलवाड़ा-सौंराखाल, सेरा-बांसी, घेंघडख़ाल-जावरी, सल्या-तुलंगा और छेनागाड़-उछोला संपर्क मोटर मार्ग भी बंद रहे। मार्ग बंद होने से ग्रामीणों को बाजार तक आने के लिए पैदल दूरी नापनी पड़ी।