फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   जोशी जिला संयोजक ढौंडिय़ाल प्रदेश सदस्य नियुक्त

जोशी जिला संयोजक ढौंडिय़ाल प्रदेश सदस्य नियुक्त

Thu, 12 Jul 2018 10:04 PM IST
Updated Thu, 12 Jul 2018 10:04 PM IST
विज्ञापन
जोशी जिला संयोजक ढौंडिय़ाल प्रदेश सदस्य नियुक्त
रुद्रप्रयाग। आगामी निकाय चुनाव व अगले वर्ष होने वाले पंचायत व लोकसभा चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी ने भी कमर कस ली है। जिला कार्यकारिणी को मजबूत करते हुए कैलाश जोशी को जिला संयोजक नियुक्त किया गया है। जबकि कांता प्रसाद ढौंडियाल को प्रदेश कार्यसमिति का सदस्य चुना गया है।
विज्ञापन

प्रदेश संचालन समिति के अध्यक्ष नवीन पिरशाली व संगठन मंत्री उमा सिसोदिया की मौजूदगी में हुई आप पार्टी की बैठक में जनसमस्याओं पर चर्चा की गई। वक्ताओं का कहना था कि आपदा के पांच वर्ष बाद भी मंदाकिनी नदी पर विजयनगर, चंद्रापुरी, विद्यापीठ और रेल गांव में पुल नहीं बन पाए हैं। क्षेत्रीय जनता ट्रालियों के सहारे आवाजाही को मजबूर है, लेकिन सरकारी तंत्र सुध नहीं ले रहा है। उन्होंने लोकपाल विधेयक व स्थानांतरण एक्ट को लागू करने, गैरसैंण को उत्तराखंड की स्थायी राजधानी घोषित करने, वन्य जीवों के आतंक से निजात दिलाने की मांग की। बैठक में जिला संयोजक के पद पर जोशी व प्रदेश समिति के सदस्य के लिए ढौडियाल को नियुक्त किया गया। पिरशाली ने बताया कि जल्द ही दोनों कार्यकारिणी का विस्तार किया जाएगा। बैठक में पुरुषोत्तम चंद्रवाल, विस अध्यक्ष जोत सिंह बिष्ट, नरेंद्र बिष्ट, बीबी ममगांई, प्यार सिंह नेगी, एसएस बुटोला, बीरपाल सिंह नेगी, राजेंद्र सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed