{"_id":"5b4639ff4f1c1bba248b5cac","slug":"91531329023-rudraprayag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"23 किमी लंबी सड़क पर 18 किमी में गड्डे व उखड़ा डामर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
23 किमी लंबी सड़क पर 18 किमी में गड्डे व उखड़ा डामर
Updated Wed, 11 Jul 2018 10:44 PM IST
विज्ञापन
ऊखीमठ। मनसूना व मद्महेश्वर घाटी के 12 से अधिक गांवों को जोड़ने वाला ऊखीमठ-मनसूना-रांसी मोटर मार्ग खस्ताहाल हो रखा है। 23 किमी लंबे इस मार्ग पर 18 किमी क्षेत्र में जगह-जगह गड्डे बने हुए हैं, जो इन दिनों बरसाती पानी से भरा हुआ है। मार्ग पर निकास नालियां मलबे से भरी हुई हैं।
80 के दशक में निर्मित मोटर मार्ग पाली-फाफंज, पिलौंजी, गिरिया, मनसूना, गैड, गड्डू, राउलेंक, उनियाणा, जग्गी-बेडूला, रांसी, गौंडार आदि गांवों का यातायात का एकमात्र साधन है। साथ ही यह मार्ग भगवान मद्महेश्वर पहुंचने का रास्ता भी है, लेकिन पीएमजीएसवाई के अधीन मार्ग की स्थिति दयनीय बनी हुई है। शुरूआती पांच किमी ही मार्ग दुरुस्त है। इसके बाद सलामीधार से रांसी तक 18 किमी मार्ग गड्डों से पटा पड़ा है। डामर उखड़ा हुआ है, जिससे वाहनों के संचालन में खासी दिक्कतें हो रही हैं। रांसी निवासी व वाहन चालक जसपाल सिंह खोयाल का कहना है, कि इन दिनों मार्ग पर पड़े गड्डे बरसाती पानी से भरे हुए हैं। कहा कि कई बार विभाग को स्थिति से अवगत करा चुके हैं, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इधर, पीएमजीएसवाई के रुद्रप्रयाग डिवीजन के अधिशासी अभियंता आरसी उनियाल ने बताया कि मार्ग की स्थिति खराब है, जिसे जल्द सुधारा जाएगा। पहले चरण में गड्डों का भरान किया जाएगा। दूसरे चरण में बरसात के बाद डामरीकरण होगा। इस संबंध में कांट्रेक्टर को भी पत्र भेज दिया गया है।