फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   मानसून सीजन में विभागीय अधिकारी रहे तत्पर: डीएम

मानसून सीजन में विभागीय अधिकारी रहे तत्पर: डीएम

Mon, 09 Jul 2018 10:32 PM IST
Updated Mon, 09 Jul 2018 10:32 PM IST
विज्ञापन
मानसून सीजन में विभागीय अधिकारी रहे तत्पर: डीएम
रुद्रप्रयाग। जनता दरबार में शिक्षा, पेयजल, आवास, सड़क, विद्युत व पेंशन से संबंधित समस्याएं उठीं। इस मौके पर कुल 83 शिकायतें दर्ज की गई, जिसमें 49 को मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया।
विज्ञापन

पुराने विकास भवन में आयोजित जनता दरबार में डीएम मंगेश घिल्यिाल ने मानसून सीजन को देखते हुए विभागीय अधिकारियों को तत्पर रहने के निर्देश दिए। इसके अलावा जनपद में हाईवे और संपर्क मार्गों पर सुगम यातायात व्यवस्था बनाने पर जोर दिया। इस मौके पर चैैरा गांव के त्रिलोक सिंह ने डडोली गांव के एक व्यक्ति पर देवधार तोक में उसकी पैैैैतृक भूमि पर अवैध कब्जा करने की शिकायत की। इस पर डीएम ने एसडीएम बसुकेदार को एक सप्ताह में मौके का निरीक्षण कर उचित कार्रवाई के निर्देश दिए। इस दौरान अमसारी के रघुवीर सिंह ने बताया कि तुन गदेरा में चेक डैम का निर्माण किया गया, लेकिन पैदल रास्तों का निर्माण नहीं किया गया, जिस कारण ग्रामीणों को अपने नापखेतों में जाने के लिए खासी दिक्कतें हो रही है। वहीं नगरासू के ग्रामीणों ने क्षतिग्रस्त पेयजल लाइन की मरम्मत की मांग की। डीएम ने सिंचाई विभाग व जलसंस्थान के ईई को स्थलीय निरीक्षण कर समस्या के निस्तारण के निर्देश दिए। इस मौके पर सीडीओ एनएस रावत, एसडीएम सदर देवानन्द, सीओ श्रीधर बडोला, एसीएमओ डॉ. ओपी आर्य, तहसीलदार जयवीर राम, ईई इंद्रजीत बोस, डीएचओ योगेंद्र सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed