फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   रुद्रप्रयाग के तीन आयुर्वेदिक डाक्टर 2 वर्ष से देहरादून, हरिद्वार अटैच

रुद्रप्रयाग के तीन आयुर्वेदिक डाक्टर 2 वर्ष से देहरादून, हरिद्वार अटैच

Thu, 05 Jul 2018 10:32 PM IST
Updated Thu, 05 Jul 2018 10:32 PM IST
विज्ञापन
रुद्रप्रयाग के तीन आयुर्वेदिक डाक्टर 2 वर्ष से देहरादून, हरिद्वार अटैच
रुद्रप्रयाग। जिले में आयुर्वेदिक एवं यूनानी चिकित्सा के 32 अस्पताल और 14 आयुष विंग संचालित हो रहे हैं। इनमें शासन द्वारा स्वीकृत चिकित्सकों के 46 पदों के सापेक्ष 26 पद लंबे समय से रिक्त हैं, जबकि तीन डाक्टर पिछले दो वर्ष से देहरादून और हरिद्वार में अटैच हैं।
विज्ञापन

जनपद में आयुर्वेदिक एवं यूनानी चिकित्सा डाक्टरों व संसाधनों की मार झेल रही है। स्वास्थ्य केंद्रों की हालत भी दयनीय बनी हुई है। कुरझण में तैनात डा. नीलम सजवाण, मयाली में तैनात डा. एके तिवारी और अमकोटी में तैनात डा. ऋतु उपाध्याय पिछले दो वर्ष से हर्रावाला और हरिद्वार में अटैच है। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि ये तीनों चिकित्सक शासन द्वारा संबद्ध किए गए हैं। गणेशनगर, कोटमा, बडेथ, किमाणा, राउलेंक, घंघासू-बांगर, कंडाली, मोल्खाखाल, लमगौंडी, बैरागणा, बरसूड़ी, बाड़व सहित 17 केंद्रों का संचालन एकमात्र फार्मेसिस्ट के भरोसे हो रहा है। यहां लंबे समय से डाक्टर तैनात नहीं हो पाए हैं। वहीं, आयुष विंग सौंराखाल, घेंघड़खाल, कुन्याली, बक्सीर-बांगर, दैड़ा, चंद्रनगर व बसुकेदार सहित नौ केंद्रों में भी डाक्टर नहीं हैं। इसके अलावा एनआरएच में छह चिकित्साधिकारियों में मात्र अगस्त्यमुनि में भी डाक्टर तैनात हैं।
विज्ञापन

-
जिन डाक्टरों के स्थानांतरण हुए हैं, उनकी जगह डाक्टर नहंी पहुंचे हैं। पूरे जिले में 52 के सापेक्ष 32 डाक्टरों के पद रिक्त चल रहे हैं। जबकि तीन डाक्टर अन्यत्र अटैच हैं। संसाधनों व डाक्टरों के अभाव में स्वास्थ्य सेवाओं के संचालन में दिक्कत हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-केएल वर्मा, जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी, रुद्रप्रयाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed