{"_id":"5b3bae0f4f1c1ba1288b4695","slug":"91530637839-rudraprayag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनसमस्याओं के लिए लड़ाई लड़ेगा जन अधिकार मंच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनसमस्याओं के लिए लड़ाई लड़ेगा जन अधिकार मंच
Updated Tue, 03 Jul 2018 10:44 PM IST
विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। आमजन की समस्याओं के निस्तारण के लिए जनपद में जन अधिकार मंच का गठन किया गया है, जिसका अध्यक्ष मोहित डिमरी को और महासचिव अशोक चौधरी को बनाया गया है।
वरिष्ठ पत्रकार रमेश पहाड़ी की अध्यक्षता में हुई बैठक में वक्ताओं ने कहा कि आमजन की समस्याओं के निस्तारण के लिए एकजुट होकर कार्य किया जाएगा। कहा कि प्रत्येक व्यक्ति की समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी है। वक्ताओं का कहना था कि आज भी कई गांवों के लोग मूलभूत सुविधाओं से वंचित हैं। सरकारी सिस्टम के हवाई आश्वासनों के कारण विकास का पहिया सिर्फ कागजों में दौड़ रहा है। उन्होंने कहा कि गांवों में वृद्धा, विकलांग, विधवा, अनाथ आदि लोगों की प्राथमिकता से मदद का संकल्प भी लिया गया। इस मौके पर जन अधिकार मंच की प्रथम जिला स्तरीय कार्यकारिणी का गठन किया गया, जिसमें अध्यक्ष व महासचिव के अलावा लक्ष्मण सिंह नेगी उपाध्यक्ष व बीबी ममगाईं कोषाध्यक्ष चुने गए। जबकि रमेश नौटियाल, कुलदीप राणा, शत्रुघन सिंह नेगी, शैलेंद्र गोस्वामी, सचेंद्र रावत, मनोज जग्गी और केशव नौटियाल को सदस्य चुना गया। बैठक में अधिवक्ता केपी ढौडियाल, कैलाश खंडूड़ी, मगनानंद भट्ट, कालीचरण रावत, कृष्णानंद डिमरी, एपी मलासी, विनोद डिमरी, मोहन सिंह बागड़ी, देवेंद्र चमोली, कुलदीप बगवाड़ी आदि मौजूद थे।