{"_id":"5b3a5f4f4f1c1bac598b4568","slug":"91530552143-rudraprayag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन दिन से गुप्तकाशी में ठहरी हुई केंद्रीय मंत्री उमा भारती-compat","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन दिन से गुप्तकाशी में ठहरी हुई केंद्रीय मंत्री उमा भारती-compat
Updated Mon, 02 Jul 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। केंद्रीय मंत्री उमा भारती तीन दिन से गुप्तकाशी के लोक निर्माण विभाग विश्राम गृह में ठहरी हुई हैं। उन्हें केदारनाथ धाम जाना है, लेकिन खराब मौसम के कारण पिछले दो दिन से हेलीकॉप्टर उड़ान नहीं भर पा रहे हैं।
केंद्रीय मंत्री शनिवार को गुप्तकाशी पहुंच गई थीं। उन्हें उसी दिन केदारनाथ धाम पहुंचना था। वहां बाबा के दर्शन कर पुनर्निर्माण कार्यों का जायजा लेना था। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत को उसी दिन केदारनाथ पहुंचना था, लेकिन खराब मौसम के कारण सीएम का कार्यक्रम भी स्थगित हो गया था। इधर, केदारघाटी में पिछले तीन दिनों से रुक-रुककर बारिश और कोहरे के कारण गुप्तकाशी, शेरसी और फाटा से हेलीकॉप्टर केदारनाथ के लिए उड़ान नहीं भर पा रहे हैं, जिससे केंद्रीय मंत्री को गुप्तकाशी में इंतजार करना पड़ रहा है। जिलाधिकारी ने बताया कि मौसम ठीक होने पर केंद्रीय मंत्री केदारनाथ जाएंगी।
केदारनाथ में सोमवार को भी मौसम खराब
रुद्रप्रयाग। सोमवार को भी केदारनाथ में दिनभर मौसम का मिजाज बिगड़ा रहा। यहां रुक-रुककर हल्की बारिश होती रही। इस दौरान केदारनाथ व केदारपुरी में घना कोहरा छाया रहा, जिस कारण हेलीकॉप्टर दूसरे दिन भी उड़ान नहीं भर सके।