फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   ध्याणियों की दुख-विपदा का निवारण भी कर रही मां हरियाली

ध्याणियों की दुख-विपदा का निवारण भी कर रही मां हरियाली

Mon, 25 Dec 2017 10:30 PM IST
Updated Mon, 25 Dec 2017 10:30 PM IST
विज्ञापन
ध्याणियों की दुख-विपदा का निवारण भी कर रही मां हरियाली
रुद्रप्रयाग। आराध्य मां हरियाली अपनी ध्याणियों की कुशलक्षेम पूछने के साथ उनकी दुख-विपदा सुनकर निवारण भी कर रही हैं। सातवें दिन देव नृत्य को देखने भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी थी।
विज्ञापन

अगस्त्यमुनि ब्लॉक के पट्टी बच्छणस्यूं के नवासू गांव में 12 वर्ष बाद हो रही हरियाली जात में आराध्य देवी के दर्शन के लिए भक्तों का तांता लगा हुआ है। यहां पहुंच रही ध्याणियां आराध्य को अपने घर-परिवार की दुख-विपदा सुना रही हैं, जिनका मां भगवती मौके पर ही निवारण कर रही हैं। ध्याणियां अपनी मैती देवी मां हरियाली के दर्शन कर भावुक हो रही हैं। भक्त और भगवान के इस मिलन को देखकर अन्य श्रद्धालु भी भाव-विभोर हो रहे हैं।
विज्ञापन

सोमवार को देव नृत्य को देखने के लिए नवासू, खिंगासारी, डांडरा, सारगड्डी, मोल्ठा, बंगोली, निषणी, पणधारा, कलेथ, मरगांव, बाड़ा, गहड़, नौना-दानकोट, कांडई सहित रुद्रप्रयाग, श्रीनगर, पौड़ी क्षेत्र से हजारों देवी भक्त जात में शामिल हुए। इससे पूर्व सुबह 5 बजे से देवी की विशेष पूजा-अर्चना शुरू हो गई थी। प्रात: 7 बजे से देवी भक्त मंदिर में पहुंचने लगे थे। दोपहर 2 बजे तक भक्तों द्वारा देवी को घंटी, चांदी के छत्र, श्रृंगार सामग्री व भेंट अर्पित की गई। इस मौके पर महिला मंगल दल ने कीर्तन-भजन भी किए।
विज्ञापन
विज्ञापन


ध्याणियों को लगाया गया भोग
हरियाली जात में नवासू, बंगोली, निषणी ग्राम पंचायत के गांवों से पहुंच रही ध्याणियों को आयोजन समिति द्वारा टीका लगाकर विशेष भेंट अर्पित कर भोग लगाया गया। समिति द्वारा दो सौ अधिक ध्याणियों को सम्मानित किया गया। महामंत्री धीरेंद्र सिंह रौथाण ने बताया कि आयोजन के आखिरी दो दिन विशेष रात्रि जागरण का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने देवी भक्तों को अधिकाधिक संख्या में शामिल होकर प्रसाद ग्रहण करने का आग्रह किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed