{"_id":"59ff3f134f1c1b86698b9917","slug":"91509900051-rudraprayag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुनाड़ गदेरे में पार्किंग का बेस निर्माण कार्य शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुनाड़ गदेरे में पार्किंग का बेस निर्माण कार्य शुरू
Updated Sun, 05 Nov 2017 10:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुद्रप्रयाग। यूपी निर्माण निगम के कनिष्ठ अभियंता के पहुंचने के बाद पुनाड़ गदेरे में पार्किंग का बेस निर्माण कार्य शुरू हो गया है। डीएम ने कार्यदायी संस्था को समय और गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए हैं।
प्रसाद योजना में 6 करोड़ 46 लाख रुपये में बनने वाली पार्किंग निर्माण की कार्रवाई शुरू हो गई है। पुनाड़ गदेरे में खुदान के बाद शनिवार को बेस निर्माण शुरू हो गया है, जिसके बाद कॉलम खड़े किए जाएंगे। करीब 11 मीटर ऊंची और 62 मीटर लंबी पार्किंग के ऊपर कॉम्पलेक्स का निर्माण भी किया जाना है। डीएम मंगेश घिल्डियाल ने बताया कि पार्किंग निर्माण में मानक, गुणवत्ता और समय का विशेष ख्याल रखा जाएगा। इस संबंध में कार्यदायी संस्था के अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं। अगर, किसी भी प्रकार की खामियां पाई गई तो संबंधित अधिकारी और ठेकेदार के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। डीएम की ओर से पार्किंग निर्माण की जांच के लिए तीन सदस्यीय कमेटी भी गठित की गई है, जो पूरे कार्य पर नजर रखेगी। कमेटी में लोनिवि, आरईएस और सिंचाई विभाग के अधीक्षण अभियंता शामिल हैं।