{"_id":"59f5ffdc4f1c1bdb538b9baf","slug":"91509294044-rudraprayag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिलगढ़ क्षेत्र में अज्ञात बीमारी से 7 मवेशियों की मौत 15-49-50","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिलगढ़ क्षेत्र में अज्ञात बीमारी से 7 मवेशियों की मौत 15-49-50
Updated Sun, 29 Oct 2017 09:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तिलवाड़ा। जखोली ब्लाक के सिलगढ़ पट्टी के गांवों में अज्ञात बीमारी से दो दिन में सात मवेशियों की मौत हो गई है। जबकि कई मवेशी बीमार पड़े हैं। ग्रामीणों ने सीबीओ को ज्ञापन सौंपकर गांवों में चिकित्सा दल भेजने की मांग की है।
पिछले एक सप्ताह से मुसाढुंग, जखनोली, तेला, धारकोट आदि गांवों में ग्रामीणों के मवेशी एक सप्ताह से अज्ञात बीमारी से बीमार हैं। तेज बुखार के साथ शरीर में सूजन और नाक और मुंह से खून आ रहा है। सिलगढ़ विकास संघर्ष समिति के महामंत्री दीपक रावत ने बताया कि बीते दो दिन में मुसाढुंग गांव में पशुपालक सुर्जन सिंह और रघुवीर सिंह की एक-एक दो दुधारू गाय और सोन दास के एक बैल सहित अन्य गांवों में चार बकरियों की मौत हो चुकी है। जबकि 40 से अधिक मवेशी बीमार हैं। बीमारी का दिनोंदिन बढ़ रहे प्रकोप से पशुपालक परेशान हैं। कहा कि अगर, जल्द उपचार नहीं किया गया तो बीमारी बढ़ जाएगी। समिति के पदाधिकारियों ने मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डा. रमेश सिंह नितवाल को सौंपकर क्षेत्र में चिकित्सकीय दल भेजकर बीमार मवेशियों के त्वरित उपचार की मांग की है। डा. नितवाल ने बताया मौसम परिवर्तन के कारण जानवरों की इस प्रकार की कुछ दिक्कतें होती हैं। सोमवार को क्षेत्र में दो चिकित्सकीय दल भेज दिए जाएंगे।